आगरा में महागठबंधन की रैली, मायावती पर बैन लगा तो भतीजे आकाश ने संभाला मोर्चा
आगरा। यूपी के आगरा में सोमवार को महागठबंधन की रैली हुई। इस रैली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर चुनाव आयोग द्वारा 48 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के चलते सिर्फ अखिलेश यादव और चौधरी अजित सिंह ही शामिल हुए। महागठबंधन की रैली में मायावती की कमी को पूरा करने के लिए उनके भतीजे आकाश आनंद पहली बार चुनावी मंच पर दिखे। इस रैली में अखिलेश यादव और अजीत सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। वहीं रैली को संबोधित करते हुए आकाश ने कहा कि, मैं आज आपके बीच पहली बार आया हूँ। मैं आप सबसे एक अपील करना चाहता हूँ कि आप महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जितायें और विपक्षियों की जमानत जब्त करायें। यही चुनाव आयोग को हमारा सही जवाब होगा।

वहीं रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, कल रात तूफ़ान था, हमें लगा लोगों का जोश कुछ कम हो जाएगा। मगर आज यहाँ हरा, लाल और नीला रंग सर चढ़कर बोल रहा है। ये गठबंधन भाजपा को पीछे छोड़ देगा। बताइये, पहले चरण के वोटों के बारिश की आवाज़ आपके कानों तक पहुंची कि नहीं पहुंची? जो लोग दो शपथ लेकर बैठे हैं वो आज संविधान के रखवाले बन रहे हैं। दो शपथ लेने वाले कभी संविधान के रखवाले नहीं बन सकते। ये लोग मायावती जी की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर भाजपा वाले नोटबंदी कर सकते हैं तो हमें भी वोटबंदी करनी है इस बार, भाजपा वालों को पता नहीं कि आगरा में पकौड़े नहीं खाए जाते। बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने हमें संविधान से जो अधिकार दिये भाजपा वाले उन्हें छीनने का काम कर रहे हैं। मायावती जी ने कोई खराब बात नहीं की, दिलों को जोड़ने वाली बात कही। हाथी वाले आपके साथी हैं। आप एक-एक वोट इनको ही देना।
अंत में रैली को संबोधित करने आए रालोद के चीफ अजीत सिंह ने कहा कि, पहले चरण की आठों सीटें भाजपा वाले हार चुके हैं और दूसरे चरण में इनका सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही काफी है, मोदीजी - अब आप सब छोड़कर नागपुर चले जाइए। क्योंकि और कहीं आपको जगह नहीं मिलने वाली है। भाजपा ने अपना हक माँगने गए किसानों पर गोली चलाई, लाठी चलाई। 5 साल में इन्होंने एक भी नौकरी देने का काम नहीं किया है। आज कोई वर्ग मोदीजी से खुश नहीं है। मोदीजी की रैलियों में घटती भीड़ कोई टीवी चैनल नहीं दिखा रहा। पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए अजीत सिंह ने कहा कि, अरुण जेटली और अमित शाह ने कंप्यूटर से बनी डिग्री दिखाई, कहा मोदीजी ने एमए किया इंटरनेशनल पॉलिटिकल साइंस में। ऐसा कोई विषय किसी यूनिवर्सिटी में नहीं है। इमरजेंसी के समय सर्टिफिकेट हाथ से भरे जाते थे, कंप्यूटर से नहीं।
पढ़ें आगरा लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications