Mahadev betting app scam में EaseMyTrip के CEO निशांत पिट्टी का नाम आने पर कंपनी ने दी सफाई, जानेंं क्या कहा?
Mahadev betting app scam: EaseMyTrip के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निशांत पिट्टी का नाम अब बहुचर्चित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में सामने आया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपने जांच में इसका संदेह जताया है।
अब निशांत पिट्टी के इन सभी आरोपों पर कंपनी ने अपनी सफाई देते हुए इसे गलत और निराधार बताया है। इस पूरे मामले पर कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि महादेव ऐप या इस तरह कि किसी भी संस्थाओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।

Who Is CEO of EaseMytrip: कौन हैं EaseMyTrip के CEO?
निशांत पिट्टी एक सफल भारतीय उद्यमी हैं, जो ट्रैवल टेक्नोलॉजी सेक्टर में अग्रणी कंपनी EaseMyTrip के सह-संस्थापक (Co-founder) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ट्रैवल इंडस्ट्री में कदम रखते हुए अपनी कंपनी को देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों में शामिल कर लिया।
निशांत ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियों हासिल की जिसके लिए 2018 में यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद, 2019 में उन्हें ट्रैवल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर समेत कई पुरस्कार मिले।
Nishant Pitti पर क्या है आरोप
ईडी के संदेह के मुताबिक, निशांत पिट्टी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दाखिल दस्तावेजों में पिट्टी के खिलाफ चार मुख्य आरोप लगाए गए हैं। ईडी के अनुसार निशांत पिट्टी पर लगे चार प्रमुख आरोप
Sky Exchange से संबंध:
- ईडी का दावा है कि निशांत पिट्टी Sky Exchange नामक एक अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की गतिविधियों से अवगत थे। यह प्लेटफॉर्म महादेव ऐप से जुड़ा हुआ बताया गया है।
शेल कंपनियों को भुगतान:
- पिट्टी की कंपनी EaseMyTrip ने Sky Exchange से जुड़ी दो शेल कंपनियों को भुगतान किया।
- शेल कंपनियां ऐसी फर्में होती हैं जो केवल कागजों पर मौजूद रहती हैं और अक्सर अवैध धन के लेन-देन को छुपाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
घर से नकद बरामदगी:
- अप्रैल में पिट्टी के आवास पर छापेमारी के दौरान ₹7 लाख की नकदी बरामद की गई।
- ईडी का मानना है कि यह पैसा अपराध से अर्जित हो सकता है। ये Sky Exchange की अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है।
शेयर बाजार में हेरफेर:
पिट्टी पर यह भी आरोप है कि वे उन ऑपरेटरों के संपर्क में थे जो सूचीबद्ध कंपनियों के प्रमोटरों के साथ मिलकर शेयरों की कीमतें बेनिफिशियल शेयरहोल्डिंग डिटेल्स (Benpos) के जरिए हेरफेर करते थे। प्रमोटरों को यह जानकारी तिमाही खुलासों से पहले मिलती है, जिससे इनसाइडर ट्रेडिंग जैसा सूचना लाभ (information arbitrage) पैदा होता है।
Mahadev betting app scam: ED की जांच और डिजिटल साक्ष्य
ईडी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जांच के दौरान प्रशांत बागरी के लैपटॉप से प्राप्त आंकड़ों में निशांत पिट्टी को Sky Exchange का एजेंट बताया गया है। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि EaseMyTrip ने 2021 में दो संदिग्ध कंपनियों-निश्चय ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और सिल्वरटॉस शॉपर्स प्राइवेट लिमिटेड-को भुगतान किया था।
प्रशांत बागरी ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह नियमित रूप से पिट्टी के संपर्क में रहते थे और उनके Benpos डेटा पर चर्चा होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस घोटाले में शामिल लोग 25 सूचीबद्ध कंपनियों के प्रमोटरों से संपर्क में थे और ₹350 करोड़ की अवैध राशि का उपयोग कर शेयर बाजार को प्रभावित कर रहे थे।
Mahadev betting app scam में नाम आने पर निशांत पिट्टी और उनकी कंपनी ने दी सफाई
जब इकोनॉमिक टाइम्स ने निशांत पिट्टी से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इन व्यक्तियों को नहीं जानता और 2017 के बाद से हमने इन कंपनियों को कोई भुगतान नहीं किया है। मैंने इन नामों को पहले कभी सुना तक नहीं।"
ईडी द्वारा उनके आवास से बरामद नकदी पर उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में आठ कमाने वाले सदस्य हैं। हमने अब तक ₹1,000 करोड़ से अधिक के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए हैं और हमारी घोषित नकद संपत्ति ₹70 लाख से अधिक है। जो ₹7 लाख बरामद हुए, वो इसी घोषित संपत्ति का हिस्सा हैं।"
कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि, निशांत पिट्टी के खिलाफ तथाकथित महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में लगाए गए आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। ये दावे पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से निराधार हैं। पिट्टी का महादेव ऐप से संबंधित किसी भी अवैध सट्टेबाजी संचालन या संस्थाओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। एक संगठन के रूप में, EaseMyTrip कॉर्पोरेट के उच्चतम मानकों और सभी लागू कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है। हम इन आरोपों को गंभीरता से लेते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं कि तथ्यों को पारदर्शी और शीघ्रता से स्थापित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications