VIDEO: मोहर्रम का जुलूस देख रहे लोगों पर गिरी छत, 15 जख्मी, 3 की हालत नाजुक
भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक जुलूस के रास्ते में एक घर की छत पर तमाम लोग खड़े थे। लेकिन जैसे ही जुलूस वहां से गुजरा छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। घर की छत गिरने से टीआई सहित 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 3 की हाल नाजुक बताई जा रही है। 4 छोटी बच्चियां भी घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के रॉयल चौक में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत और छज्जा गिर गया।

जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान इमारत पर काफी लोग खड़े थे और सामने से निकल रहा मोहर्रम का जुलूस देख रहे थे। स्थानीय लोगों के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात टीआई सहित कुछ आरक्षक भी छत पर मौजूद थे। वे भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगोंं को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर भी रेफर किया गया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मोहर्रम का जुलूस जारी है।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications