तेलंगाना में मदरसा छात्रों को मिलेगा मध्याह्न भोजन और नाश्ता: टी हरीश राव
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान बीआरएस अल्पसंख्यकों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राज्य में इसाईयों को साथ मुस्लिम समुदाय के लिए भी पार्टी ने बड़े वादे किए हैं। भारत राष्ट्र समिति के दिग्गज नेता वा तेलंगाना के वर्तमान वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा है के कहा है अगर राज्य में तीसरी बार के. चंद्रशेखर राव सीएम बनते हैं तो मदरसों में भी एमडीएम की तर्ज पर स्कीम लागू की जाएगी।
संगारेड्डी में वित्त मंत्री टी हरीश ने कहा कि राज्य सरकार मदरसों में स्कूल जाने वाले लोगों को मध्याह्न भोजन, नाश्ता और ड्रेस दिया जाएगा। उन्होंने कहा की ये तभी संभव होगा जब तेलंगाना में फिर से बीआरएस की सरकार बनेगी।

मौजूदा शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में केसीआर सरकार ने सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए पूरक आहार के रूप में रागी अवा की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत गुड़ पाउडर के साथ मिश्रित आहार छात्रों को स्कूल में दिया जा रहा है। वहीं अब मदरसों में एमडीएम और नाश्ता स्कीम को लागू करने की बीआरएस ने चुनावी वादा किया है।
बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक स्कूल में शुरू की है। नाश्ते के मेनू में इडली, उपमा, पुरी, बाजरा इडली, पोहा, पोंगल, सब्जी पुलाव और खिचड़ी शामिल है। सीएम केसीआर के सरकार की इस योजना का लाभ 27147 स्कूलों में 23 लाख से अधिक छात्रों को मिल रहा है।
वहीं अब बीआरएस ने इस बार सरकार बनने बाद एमडीएम के साथ सीएम नाश्ता योजना मदरसों में भी लागू करने का निर्णय लिया है। टी हरीश ने संगारेड्डी में एक अल्पसंख्यक जातीय सम्मेलन में मुस्लिम बुजुर्गों के अनुरोध इस योजना के विस्तार के वादा किया है। इसके अलावा टीआरएस नेता ने गौड़ा समुदाय के साथ एक अन्य बैठक के दौरान राज्य भर में ताड़ी निकालने वालों को मोपेड की आपूर्ति करने का वादा किया।
टी हरीश ने सीएम केसीआर के कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने मुदिराज समुदाय को मछली बेचने में मदद करने के लिए दोपहिया वाहन वितरित किए। जबकि अब सीएम केसीआर फिर से मुदिराज के साथ खड़े हैं। बीआरएस के फिर से सत्ता में आने के बाद ताड़ी टॉपर्स की मदद के लिए भी इसी तरह की योजना शुरू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications