मध्य प्रदेश के गुना में महिला के साथ बर्बरता, बेल्ट से पीटा, जेठ ने कंधे पर बैठ लगवाया गांव का चक्कर

महिला के साथ बर्बरता, जेठ ने कंधे पर बैठ लगवाया गांव का चक्कर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला पर उसी के ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से बर्बरता करने का का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के जेठ और दूसरे लोगों ने उसको बेल्ट और लाठी डंडों से पीटा। साथ ही उसे सजा दी गई कि वो अपने जेठ को कंधे पर बैठाकर गांव का चक्कर लगाए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया गया है कि महिला पति से अलग होने के बाद दूसरे गांव में रह रही थी। महिला आदिवासी भील समुदाय की है।

Recommended Video

    MP के Guna में महिला से बर्बरता, कंधे पर जेठ को बैठाकर 3 KM पैदल चलाया, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
    madhya pradesh tribal woman in Guna beaten up forced to carry her relatives on her shoulders as punishment

    जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की शादी गुना जिले के बांसखेडी में हुई थी। महिला का कहना है कि उसका पति किसी दूसरी औरत के साथ रहना चाहता था तो हम दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। इसके बाद पीड़िता ग्राम सागई में एक दूसरे शख्स के साथ रहने लगी। करीब दो महीने से महिला सागई में दूसरे शख्स के साथ रह रही थी।

    महिला का कहना है कि बीते हफ्ते मेरे ससुर, जेठ और दूसरे लोग सागई गांव आए और मुझे बांसखेड़ी ले गए। इस दौरान महिला के साथ मारपीट की गई और सजा के तौर पर महिला को मजबूर किया गया कि वो जेठ को कंधों पर बैठाकर गांव के चक्कर लगाए। ये तब हुआ जब वो शख्स जिसके साथ वो रह रही थी, बाहर गया हुआ था।

    महिला को जब मारापीटा गया और जेठ को कंधे पर बैठाकर गूमने पर मजबूर किया गया तो इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+