मध्य प्रदेश के मंडला में खूनी तांडव, बीजेपी नेता सहित परिवार के 6 लोगों की तलवार से काटकर हत्या

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मंडला में नरसंहार की एक वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर बीजेपी नेताक सहित उसके पूरे परिवार की हत्‍या कर दी गई। हमलावरों ने 6 लोगों को तलवार से काट डाला। मरने वालों में भाजपा नेता रज्जन सोनी, उनका बेटा बिन्‍नू सोनी, बेटी रानू सोनी, रज्जन सोनी के समधी के अलावा बिन्‍नू सोनी के भी दो बेटे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक संघर्ष के दौरान हमलावरों में से भी एक की मौत हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरोपियों की पहचान संतोष सोनी और हरि सोनी है जो रज्‍जन सोनी के भाई है।

Recommended Video

    मध्य प्रदेश के मंडला में खूनी तांडव, बीजेपी नेता सहित परिवार के 6 लोगों की तलवार से काटकर हत्या
    जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

    जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनी परिवार के दो भाइयों के परिवारों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते एक भाई के परिवार के दो लोगों संतोष सोनी और हरि सोनी ने दूसरे परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक रज्‍जन सोनी जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बताए जा रहे हैं, वे गल्ले का व्यापार करते थे। दुकान में ही आरोपियों ने उन पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ ही उनके उनके परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी गई।

    तलवार तब तक चलेगी जब तक सब खत्म न हो जाएं

    तलवार तब तक चलेगी जब तक सब खत्म न हो जाएं

    मनेरी में मौत का तांडव जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। आरोपित संतोष सोनी और हरि सोनी हाथ में तलवार लहराते हुए चिल्ला रहे थे कि तलवार तब तक नहीं रुकेगी जब तक पूरा परिवार खत्म नहीं हो जाता।

    भीड़ ने एक आरोपी को मार डाला

    भीड़ ने एक आरोपी को मार डाला

    घर से आ रही चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो आरोपियों में से एक को पकड़कर मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले आरोपी का नाम संतोष सोनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+