वेलकम स्पीच में सिंधिया को 'विभीषण' बोल गए शिवराज, कांग्रेस ने ली चुटकी
नई दिल्ली। कांग्रेस से नाता तोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल होने के बाद वो गुरुवार देर शाम को भोपाल पहुचें। भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत समारोह की अगुवाई की। जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे उनके नाम के नारे लगाए गए। फूलों के साथ उनका स्वागत किया गया।
Recommended Video

सिंधिया का बीजेपी में जोरदार स्वागत
सिंधिया ने बीजेपी कार्यकार्ताओं का इस स्वागत के लिए धन्यवाद किया, उन्हें संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी सिंधिया की जमकर तारीफ की, लेकिन इस वेलकम स्पीच के दौरान उनसे एक गलती हो गई। कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते-साधते शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना विभीषण से कर बैठे।

विभीषण से तुलना कर बैठे शिवराज
स्वागत भाषण में उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज हम ये संकल्प करते हैं कि पाप की, अत्याचार की, अन्याय की भ्रष्टाचार की इस लंका को जब तक जलाकर राख नहीं कर देते चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर रावण की लंका पूरी तरह जलानी है तो विभीषण की जरूरत होती है मेरे भाई और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी हमारे साथ हैं मिलकर लड़ेंगे इनको धराशायी करेंगे।

कांग्रेस ने ली चुटकी
सिंधिया के लिए विभीषण शब्द इस्तेमाल किए जाने के बाद कांग्रेस ने चुटकी ली और ट्वीट कर सिंधिया का मजाक उड़ाया। कांग्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शिवराज के इस वेलकम स्पीच का खूब मजाक उड़ रहा है। कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि शिवराज ने फिर बोला सिंधिया पर हमला। अब बताया रावण के परिवार का। किस बेशर्मी से शिवराज जी नवागत बीजेपी नेता सिंधिया को विभीषण बता रहे हैं। कांग्रेस ने शिवराज सिंह के साथ-साथ सिंधिया पर भी निशाना साधा और लिखा कि देखिए कैसे सम्मान की परिभाषा बदल गई। लोग विभीषण कहलाकर भी मुस्कुरा रहे हैं। कांग्रेस ने वीडियो जारी कर सिंधिया और शिवराज पर निशाना साधा है।
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications