मध्य प्रदेश: कमलनाथ की परीक्षा कल, शिवराज बोले- अब होगा 'दूध का दूध, पानी का पानी'

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी संग्राम पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। न्यायालय ने कमलनाथ सरकार की मांग को खारिज करते हुए कल ही विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करने का आदेश दिया है। कोर्ट के फैसले का बाद एक तरफ कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। शिवराज ने कहा, कल फ्लोर टेस्ट होगा और हमारा अटल विश्वास है कि ये सरकार पराजित होगी और नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा। कल दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

Madhya Pradesh Shivraj said Govt of brokers which has cheated the people of Madhya Pradesh

Recommended Video

    Madhya Pradesh Crisis : Floor Test के लिए Speaker ने मांगा वक्त तो Shivraj ने कहा | वनइंडिया हिंदी

    गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ व हेमंत गुप्ता की पीठ ने भारतीय जनता पार्टी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'सत्यमेव जयते!' लिखकर पोस्ट किया है। शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को दलालों का अड्डा बनाने वाली, शराब माफियों द्वारा संचालित ये सरकार है। परिवहन माफिया, रेत माफिया सब सक्रिय थे। मजाक बना दिया था इन लोगों ने, रोज नियुक्तियां हो रही हैं। आज ऐसे अन्याय की पराजय हुई है। हमारा अटल विश्वास है कि करोड़ों जनता की दुआएं और आशीर्वाद हमारे साथ हैं।

    इतना ही नहीं शिवराज सिंह ने आगे कहा कि आतंक, दबाव, लोभ , प्रलोभन के प्रयास में कमलनाथ बुरी तरह विफल रहे। इसमें दिग्विजय सिंह भी लगे थे। इसलिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को शिरोधार्य करते हैं। कल फ्लोर टेस्ट होगा, हाथ उठाकर होगा और हमारा विश्वास है कि अल्पमत की सरकार जाएगी। ये जनता के साथ धोखा और विश्वासघात करने वाली सरकार है। उन्होंने आगे कहा, यह सरकार महज एक सरकार नहीं जिसने बहुमत खो दिया है। यह दलालों की सरकार है जिसने मध्य प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- कल शाम पांच बजे तक किया जाए फ्लोर टेस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+