नए सीबीआई चीफ ऋषि कुमार शुक्ला को कमलनाथ के मंत्री ने बताया बुजदिल, कहा- शेर की खाल में भेड़िया

नई दिल्‍ली। सीबीआई के नवनिर्वाचित निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को जांच एजेंसी प्रमुख का पदभार संभाला। ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई चीफ बनाए जाने को लेकर घमासन शुरू हो गया है। कांग्रेस लगातार ऋषि कुमार शुक्ला के खिलाफ हमले कर रही है। इसी क्रम में मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्री ने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर विवाद हो सकता है। सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में शुक्ला के डीजीपी रहते हुए जाति के आधार पर दलित आंदोलनकारियों की हत्या हुई थी।

नए सीबीआई चीफ ऋषि कुमार शुक्ला को कमलनाथ के मंत्री ने बताया बुजदिल, कहा- शेर की खाल में भेड़िया

रविवार को सिंह ने कहा कि "शुक्ला अयोग्य, असफल अफसर हैं। मैं समझता था कि वह ग्वालियर-चंबल संभाग के शेर होंगे, लेकिन मैंने पाया कि भेड़िया शेर की खाल में बैठा है।" उन्होंने ऋषि कुमार शुक्ला को मध्य प्रदेश के इतिहास का सबसे कायर और बुजदिल डीजीपी कहा। गोविंद सिंह ने कहा, ''मैं बतौर कांग्रेस विधायक विपक्ष में रहते हुए करीब डेढ़ साल से ऋषि कुमार शुक्ला की कार्यप्रणाली का विरोध कर रहा हूं। एक साल पहले भी विधानसभा में मैंने ऋषि कुमार शुक्ला की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए थे, जो विधानसभा के रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उस वक्त शुक्ला मध्य प्रदेश के डीजीपी थे।''

गोविंद सिंह ने कहा, जो व्यक्ति प्रदेश नहीं चला सका, वह सीबीआई कैसे संभालेगा? गोविंद सिंह ने ऋषि कुमार शुक्ला के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा ''पीएम मोदी ने ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई प्रमुख इसलिए बनाया है, ताकि व्यापमं घोटाला दबा सकें। शुक्ला को सीबीआई प्रमुख बनाकर पीएम मोदी बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने की कोशिश करेंगे। वहीं, उनका इस्तेमाल विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+