Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के 80 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे जयपुर
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक बार फिर संकट में आ गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 18 सालों तक कांग्रेस में रहने वाले सिंधिया को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। दूसरी तरफ, 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है। सीएम कमलनाथ का कहना है कि उनकी सरकार पर किसी तरह का कोई संकट नहीं है।
पढ़िए मध्य प्रदेश का पल-पल का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 3 दिन पहले मैंने उनसे बात की थी कि पार्टी छोड़ने की आवश्कता नहीं है आप अभी नौजवान हो। आप तो चार बार एमपी रहे हैं और दूसरे पदों पर भी रहे हैं इसलिए आपका ये करना ठीक नहीं है। अच्छे वक्ता हो इसका फायदा आपको आगे जाकर मिलेगा।
परिवार दो हिस्सों में बंटा हुआ था क्योंकि यहां 2 अलग-अलग राजनीतिक दलों से लोग जुड़े थे। यह स्वाभाविक है कि यदि आपके बीच राजनीतिक मतभेद हैं, तो यह परिवार में भी नजर आता है। इस कदम ने मतभेदों के सभी मुद्दों को दूर कर दिया है। अब हम सब एक स्टेज पर हैंः यशोधरा राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य की बुआ
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications