MP News: कानून-व्यवस्था में लापरवाही या पद का दुरुपयोग अस्वीकार्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी की घटना में शामिल CSP के तत्काल निलंबन का निर्देश दिया है और निष्पक्ष जाँच की घोषणा की है। यह कदम सरकार की लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग के प्रति शून्य सहनशीलता के साथ कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Madhya Pradesh CM orders Katni probe

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+