Madhya Pradesh Elections: कमलनाथ ने किया मतदान, बोले- 140 सीटें जीतेगी कांग्रेस

Recommended Video

    MP Election 2018 : Congress Leader Kamalnath ने डाला Vote, 140 Seats जीतने का दावा | वनइंडिया हिन्दी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मध्य प्रदेश में 15 सालों से सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार कमलनाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के हनुमान मंदिर में आज सुबह पूजा-अर्चना की।

    madhya pradesh elections: kamalnath says I have full faith in the people of Madhya Pradesh

    कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला और उम्मीद जताई कि इस चुनाव में कांग्रेस का 15 सालों का सूखा खत्म होगा और सत्ता में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। मध्य प्रदेश के लोग सीधे-सादे हैं और मासूम हैं जिनको बीजेपी ने लंबे समय तक लूटने का काम किया है।

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी राज्य में अपना वनवास खत्म करने का प्रयास कर रही है। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+