किन्नर का भेष बनाकर बधाई मांगने घर में घुसा, महिला को अकेला देख मन में आ गया खोट

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में किन्नर का भेष बनाकर आया युवक घर में महिला को अकेली देख उसके साथ लूटपाट कर फरार हो गया। ये नेग मांगने घर में घुसा और महिल को अकेला देख गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद उसे पकड़ा तो पता चला कि वो किन्नर नहीं है बल्कि भेष बदलकर चोरी करने में माहिर है और पहले भी कई जगहों पर चोरियों को अंजाम दे चुका है।

बधाई मांगने आए थे किन्नर

बधाई मांगने आए थे किन्नर

जानकारी के मुताबिक, धार जिले में गली में घूम रही किन्नर बधाई मांगने के लिए एक घर में घुसी और लूटपाट को अंजाम दिया। महिला घर पर अकेली थी और उसने किन्नर देख उसे घर में आने दिया। ये किन्नर अकेली महिला के जेवरों को लूट कर फरार हो गई। जिसके बाद महिला ने मामले की पुलिस को तहरीर दी तो जांच शुरू हुई।

गिरफ्तारी से खुला मामला

गिरफ्तारी से खुला मामला

करीब एक महीने के बाद पुलिस ने इस चोर को गिरफ्तार किया तो पता चला कि ये एक नकली किन्नर थी। अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी गोपाल खांडेलकर ने बताया कि इस चोर की पहचान 22 साल के लक्ष्मण नाथ के तौर पर हुई जो बहुरूपिया बनकर इस तरह की वारदातों करने में माहिर है। उसने महिला के घर किन्नर का भेष बनाकर अपने एक नाबालिग साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

अच्छे कपड़े पहन कार में बैठकर जाते थे लूट करने

अच्छे कपड़े पहन कार में बैठकर जाते थे लूट करने

पुलिस ने बताया कि इनके पास से लूटे गए सभी जेवरात घटना में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। ये लोग कार में बैठकर ही वारदात को अंजाम देने जाते थे। पुलिस ने नकली किन्रर और उसके नाबालिग साथी को जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+