मध्य प्रदेश: फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार सीएम कमलनाथ, राज्यपाल लालजी टंडन से मांगी तारीख

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से शुक्रवार को मुलाकात की और फ्लोर टेस्ट कराने की तारीख मांगी है। इस सिलसिले में कमलनाथ ने राज्यपाल को एक पत्र भी सौंपा है जिसमें उन्होंने फ्लोर टेस्ट के लिए अनुरोध किया है। बता दें कि सिंधिया सहित 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद भी कमलनाथ इस बात का दावा करते रहे हैं कि वह राज्य में अपनी सरकार बचाने में कामयाब होंगे।

Recommended Video

    MP CM Kamalnath ने Governor से की मुलाकात, Floor Test की मांगी तारीख | वनइंडिया हिंदी
    Madhya Pradesh CM Kamal Nath ready for floor test sought date from Governor Lalji Tandon

    ऐसी खबरें भी हैं कि सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से बीजेपी की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके 22 विधायकों का अपहरण किया है, कमलनाथ के मुताबिक कांग्रेस के विधायकों पर हॉर्स ट्रेडिंग किया जा रहा है। सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल से इस मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ ने कहा, मैं आने वाले 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहुंगा, बीजेपी षड्यंत्र कर रही है तो उसे करने दो। उन्होंने कहा कि मैंने आज राज्यपाल से मिलकर बताया कि हमारे 22 विधायकों को कैद किया गया है।

    कमलनाथ सरकार ने बढ़ाई सिंधिया की मुश्किलें
    ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे बाद ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले की फिर से जांच करने का फैसला किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ इस कथित जमीन घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दोबारा जांच शुरू कर दी है। इसमें एक ही जमीन को बार-बार बेचने का आरोप है। साथ ही सरकारी जमीन को भी बेचने का आरोप है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया की बढ़ी मुश्किलें, कमलनाथ सरकार ने शुरू की कथित जमीन घोटाले की दोबारा जांच

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+