MP News: स्पेन में 24 घंटे से भी कम में डील: मध्यप्रदेश में डिजिटल ग्रीन फ्यूचर की नींव
अपनी स्पेन यात्रा के दौरान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टिकाऊ डेटा सेंटर तकनीक के लिए सबमर टेक्नोलॉजीज के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो डिजिटल ग्रीन भविष्य की ओर एक कदम है।
स्पेन यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 जुलाई को बार्सिलोना स्थित Submer हेडक्वार्टर पहुंचे। इस दौरान MPSEDC और Submer Technologies के बीच इमर्शन कूलिंग आधारित सस्टेनेबल डाटा सेंटर टेक्नोलॉजी को लेकर एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया।

इस तेज़ गति और स्पष्टता से यह साफ हो गया कि जब प्रभावशाली नेतृत्व नीति को दिशा देता है, तो निवेश भरोसे के साथ आगे बढ़ता है। यह सिर्फ एक समझौता ज्ञापन नहीं, बल्कि उस डिजिटल ग्रीन फ्यूचर का संकेत है जिसकी नींव मध्यप्रदेश में रखी जा रही है। इस साझेदारी की एक खास बात यह रही कि MoU साइनिंग के समय Submer के फाउंडर श्री पोल वाल्स सोलर मध्यप्रदेश हैंडलूम की पारंपरिक टाई पहने नजर आए। यह टाई सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि संस्कृति, सम्मान और साझेदारी के रिश्ते को दर्शाने वाला प्रतीक बन गई।












Click it and Unblock the Notifications