सिंधिया का कमलनाथ पर वार, 'खुद को भगवान समझ रहे कमलनाथ, जनता चूर करेगी अहंकार'

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में एक रैली में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कमलनाथ (Kamal Nath) पर हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ में अहंकार हो गया है यही वजह है कि वो खुद को भगवान के समान समझने लगे हैं।

Recommended Video

    MP By Election 2020: Jyotiraditya Scindia का Kamalnath पर तंज, कही ये बडी बात | वनइंडिया हिंदी
    Jyotiraditya Scindia

    सिंधिया ने रैली में जय श्री राम के नारे लगने लगे। इस पर सिंधिया ने कहा "अभी नारा लगा-जय जय सियाराम! और कांग्रेस में नारा लगता है-जय जय कमलनाथ! जो व्यक्ति अपने आप को भगवान के समान देखे इतना अहंकार जिस व्यक्ति में आ जाए, मुझे विश्वास है कि शामगढ़, सुवासरा, चंदवासा की जनता उस व्यक्ति का अहंकार 3 तारीख को चूर-चूर करेगी।"

    28 सीटों पर उपचुनाव

    मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बस कुछ दिन ही रह गए हैं। यही वजह है कि सभी पार्टियों के नेताओं ने जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 16 सीटें ऐसी हैं जो सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र वाली हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी क्षेत्र में सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके बाद भीड़ से जय सियाराम के नारे लगने लगे। इस पर सिंधिया ने कहा यहां जय जय सियाराम के नारे लगते हैं और कांग्रेस में ? वहां जय-जय कमलनाथ के नारे लगते हैं।

    सिंधिया की साख दांव पर

    इस चुनाव के नतीजों में जहां शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य टिका हुआ है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी हुई है। जिन 28 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें 22 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस पार्टी के विधायक थे लेकिन इन विधायकों ने सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। यही वजह है कि इन विधायकों की अगर हार होती है तो सिंधिया की राजनीति के लिए बड़ा झटका होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+