मध्य प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस के 'वचन पत्र' से राहुल-दिग्विजय की तस्वीर गायब, निशाने पर आए कमलनाथ
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। वचन पत्र पर कमलनाथ की बड़ी फोटो है। उनके अलावा वचन पत्र पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरें हैं लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो नहीं हैं।
Recommended Video

वचन पत्र के मुख्य पेज पर राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की तस्वीर ना होने को लेकर भाजपा की ओर से तो तंज कसा ही गया है, कांग्रेस के भी कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने राहुल गांधी के नाम पर और दिग्विजय सिंह के काम पर ही जीत दर्ज की थी, इसलिए इन लोगों की तस्वीर वचन पत्र पर होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इससे उपचुनाव कांग्रेस का ही नुकसान होगा इसलिए मैंने पार्टी के भीतर भी इस मसले को उठाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दलील देते हुए कहा कि ये केवल मिनी वचन पत्र है। मुख्य वचन पत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर होगी।
भारतीय जनता पार्टी नेता, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह दोनों ही नेता उपचुनाव के परिदृश्य से बाहर हैं। ऐसा कांग्रेस ने बहुत सोच समझकर और चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचने की वजह से रणनीतिक तौर पर किया है। भार्गव ने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह मालूम है कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के फ्रंट पर आने से पार्टी को नुकसान होता है और पार्टी के वोट कट जाते हैं।
राज्य में विधान सभा की 28 सीटों के लिए 3 नवंबर को चुनाव होंगे। इन 28 सीटों में से 22 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों के हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ते हुए बीजेपी का दामन थामा था। इसी वजह से एमपी में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications