Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश: जानिए धर्म के अनुसार जनसंख्या, रोजगार दर, शहरी क्षेत्र और प्रमुख मुद्दे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक पार्टियों में जबरदस्त होड़ मची हुई है। 230 विधानसभा सीट वाले मध्य प्रदेश में बुधवार को वोटिंग होगी। लेकिन उससे पहले आइए जान लेते हैं साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य का राजनीतिक परिदृश्य क्या था? किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थी? वोट प्रतिशत क्या था और राज्य से जुड़ी वो पूरी जानकारी जो आपको जानना जरूरी है।

 Madhya Pradesh assembly elections 2018: religion wise population, employment rate, urban, rural population

पिछले चुनाव की बात करें तो 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जबकि परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे। 230 सीट में से बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत दर्ज कराते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी। जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आए थे। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।

वहीं 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 2003 की तुलना करे तो उस समय बीजेपी के खाते में 173 सीटें आई थीं। दूसरी तरफ, कांग्रेसी की बात करें तो इसके खाते में 2013 की तुलना में 13 सीटें कम थी जबकि 2008 के चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2018: मझधार में फंसीं वसुंधरा राजे, सामने है दोहरी चुनौती

बीजेपी ने साल 2003, 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में क्रमश: 173, 143 और 165 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस ने क्रमश: 38, 71 और 58 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के वोट शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 2013 के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 44.87 % था जबकि 2003 के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 42.5% था। कांग्रेस के वोट प्रतिशत में 3.97 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी। नीचे दिए गए आंकड़ों से अंदाजा लगा सकते हैं कि किसका कितना वोट प्रतिशत था।

2013 में प्रमुख राजनीतिक दलों का प्रदर्शन

राजनीतिक दल सीटें जीती वोट प्रतिशत

बीजेपी

165 44.88%
कांग्रेस 58 36.38%
बीएसपी 04 6.29%
एनसीपी 00 0.29%
एसपी 00 1.02%
सीपीआई 00 0.15%
नोटा --

2013 विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान
मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान लीड कर रहे थे। ये वो समय था जब बीजेपी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2014 के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य भूमिका में थे और राहुल गांधी ने भी राज्य में कई रैलियों को संबोधित किया था।

शिवराज सिंह चौहान अपने चुनाव प्रचार के दौरान कुछ रैलियों को संबोधित करने के लिए नई 3डी वर्चुअल लाइव तकनीकी का सहारा भी लिया था। बता दें कि इससे पहले ये तकनीक का इस्तेमाल नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 2012 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किया था। इसके साथ बीजेपी ने सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर, फेसबुक के जरिए भी लोगों को लुभाने का काम किया था।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को खली इस नेता की कमी, डेढ़ साल बाद भी पार्टी तलाश रही विकल्प

2013 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें विदिशा और वुधानी सीट शामिल थी। शिवराज ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसमें बुधानी सीट पर 84,805 वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ जीत हासिल की थी जो कि वोटों के अंतर के हिसाब से राज्य की दूसरी सबसे बड़ी सीट थी। जबकि विदिशा सीट पर शिवराज सिंह ने मात्र 16,966 वोटों से जीत हासिल की थी, इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी शशांक भार्गव ने कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस की पराजय के बाद, राज्य कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सिंधिया ने हार पर बोलते हुए कहा था कि इस हार की जिम्मेदारी वो खुद लेते हैं।

2018 में चुनौतियां:
हालांकि शिवराज सिंह चौहान तीन बार राज्य की गद्दी पर बैठ चुके हैं और ये चौथा मुकाबला है। इस चुनाव में राज्य में कई ऐसे मुद्दे सामने आए है जिनके बारे में जानने की जरूरत है। कानून-व्यवस्था एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बलात्कार के मामले में मध्य प्रदेश का नाम सबसे उपर है। किसानों के ऋण की समस्या चिंता का विषय है। राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली और पानी की समस्याएं भी प्रमुख हैं।

मध्य प्रदेश के जिले, जनसंख्या और सब कुछ:

राज्य मध्य प्रदेश
राजधानी भोपाल
जिलों की संख्या 52
विधानसभा सीटों की संख्या 230
कुल जनसंख्या 7.2 करोड़
शहरी जनसंख्या 2.0 करोड़
ग्रामीण जनसंख्या 5.2 करोड़
जीडीपी (2018-2019) 8.26 लाख करोड़ रुपये
साक्षरता (2011) 72.60 प्रतिशत
लिंग अनुपात (2011) 931
वर्तमान शासक पार्टी बीजेपी
मतदाताओं की कुल संख्या 5,03,34,260
मतदान केंद्रों की संख्या 65,341

मध्य प्रदेश की जनसंख्या (धर्म वाइज):

विवरण जनसंख्या प्रतिशत
हिंदू 66,007,121 90.89 %
मुस्लिम 4,774,695 6.57 %
अन्य धर्म 599,594 0.83 %
जैन 567,028 0.78 %
बुद्धिष्ट 216,052 0.30 %
क्रिश्चियन 213,282 0.29 %
सिख 151,412 0.21 %
उपलब्ध नहीं है 97,625 0.13 %

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+