Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: 2 मतदान केंद्रों पर फायरिंग, प्रत्याशियों को पुलिस ने किया नजरबंद
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। तीन सीटों- बैहर, लांजी, परसवाड़ा पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक वोटिंग होगी, वहीं शेष 227 सीटों के लिए आठ बजे से 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं किसी-किसी मतदान केंद्र पर उपद्रव और तोड़फोड़ मचाए जाने की खबर आ रही है। भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और मतदान केंद्रों पर कब्ज़ा कर लिया। जानकारी के मुताबिक लहार के मछंड पोलिंग बूथ पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया। उपद्रवियों उत्पात के दौरान यहां फायरिंग की भी खबर है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस क्षेत्र के रायपुरा पोलिंग बूथ क्रमांक 39 और 40 पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम मशीनें तोड़ दीं। हंगामे के बाद से फिलहाल यहां मतदान रोक दिया गया। पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंच गई है और हालत को काबू में कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि थोड़ी देर में मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि लहार सीट के लिए सुबह मतदान शुरू होते ही तनाव फैल गया था। जिसके बाद इस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। तीनों को विश्रामगृह के कक्ष में बैठाया गया है।
65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं
कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं इस बार 65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2907 प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सीटों के लिहाज से मध्यप्रदेश को छह भागों में बांटा जा सकता है। ये हैं 1. मालवा-निमाड़: 15 जिले, 66 सीटें, 2 संभाग। 2. महाकोशल: 8 जिले, 38 विधानसभा, 1 संभाग। 3. ग्वालियर-चंबल: 8 जिले, 34 विधानसभा, 2 संभाग। 4. मध्य भारत: 8 जिले, 36 विधानसभा, 2 संभाग। 5. विंध्य: 7 जिले, 30 विधानसभा, 2 संभाग। 6. बुंदेलखंड: 6 जिले, 26 विधासनभा, 1












Click it and Unblock the Notifications