Madhya Pradesh Assembly elections 2018: 759 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, सबसे अधिक भाजपा में

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों का चुनावी मैदान में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 2716 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमे से 750 उम्मीदवारों पर किसी ना किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज है। इन तमाम उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्र के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि इस बार भी चुनाव में तमाम ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।

पिछली बार की तुलना में इस बार हुई बढ़ोतरी

पिछली बार की तुलना में इस बार हुई बढ़ोतरी

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक एमपी के चुनाव में इस बार जिन उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं उनकी संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार जहां कुल 11 फीसदी ऐसे उम्मीदवार मैदान में थे जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज था, जो इस बार बढ़कर 17 फीसदी तक पहुंच गई है। 2013 में 2494 उम्मीदवारों में से कुल 407 यानि 16 फीसदी ऐसे उम्मीदवार मैदान में थे, यही नहीं 263 यानि 11 फीसदी ऐसे उम्मीदवार भी थे जिनके खिलाफ संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।

685 के खिलाफ दर्ज हैं मामले

685 के खिलाफ दर्ज हैं मामले

वहीं इस बार के चुनाव पर नजर डालें तो 2716 उम्मीदवारों के शपथ पत्र के अनुसार 685 राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं, जबकि 348 क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवारों, 668 छोटे दलों के उम्मीदवारों और 1015 निर्दलीय उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 16 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनपर हत्या के मामले दर्ज हैं, 24 के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं, 6 के खिलाफ अपहरण के मामले दर्ज हैं।

Recommended Video

    MP Elections 2018 : Shivraj Singh ने Vote डालने से पहले क्यों की Narmada Pooja, जाने |वनइंडिया हिंदी
    सबसे अधिक भाजपा में

    सबसे अधिक भाजपा में

    20 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ महिलाओं के साथ शोषण का मामला दर्ज है। भाजपा के 220 उम्मीदवारों में सेस 65 यानि 30 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि काग्रेस के 223 में से 108 यानि 48 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामला दर्ज है। आप के 206 में से 43 यानि 21 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि बसपा के 214 उम्मीदवारों में से 37 यानि 17 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इसे भी पढ़ें- Madhya Pradesh Assembly elections 2018: 656 करोड़पति मैदान में, सबसे अमीर भाजपा के उम्मीदवार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+