नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश का लक्ष्य साझा कंप्यूटर इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभा विकास, स्टार्टअप समर्थन, उद्योग अपनाने के प्रोत्साहन और अनुसंधान केंद्रों की विशेषता वाला एक व्यापक एआई इकोसिस्टम बनाना है। योजना में एक राज्य मिशन, प्रमुख वैश्विक फर्मों के साथ साझेदारी और शासन, कृषि, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा-कुशल डेटा सेंटर में निवेश शामिल है।
Mohan Yadav ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapamमें आयोजितइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के समापन सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह मानव हित में हो। प्रदेश सरकार एआई को सुशासन और सर्वांगीण विकास के लिए अपनाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और एआई के क्षेत्र में निर्भय होकर कार्य करने का आह्वान किया गया है। मध्यप्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है और यहां चिकित्सा, कृषि तथा अन्य क्षेत्रों में एआई के उपयोग से व्यापक परिवर्तन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एआई आधारित एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसमें पांच प्रमुख घटक शामिल होंगे—1.कम्प्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर: साझा जीपीयू और डेटा सेंटर2. टैलेंट डेवलपमेंट: कॉलेजों में एआई शिक्षा और इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन3. स्टार्टअप सपोर्ट: फंडिंग, मेंटरशिप और इन्क्यूबेशन4. इंडस्ट्री उपयोग: एआई अपनाने के लिए प्रोत्साहन5. रिसर्च एंड इनोवेशन: इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च सेंटर और नवाचार
प्रदेश में एआई आधारित बड़े डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशकों और कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। सरकार जल्द ही *स्टेट एआई मिशन* लॉन्च करेगी।
वैश्विक टेक कंपनियों से वन-टू-वन संवाद
समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।* NVIDIA की उपाध्यक्ष कैलिस्टा रेडमंड के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, स्टार्टअप्स को सब्सिडी दरों पर जीपीयू उपलब्ध कराने और सॉवरेन एआई मॉडल पर चर्चा हुई।* Genspark AI के साथ राज्य में पायलट प्रोग्राम और समाधान प्रदाता की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ।* Sarvam AI साथ फुल-स्टैक सॉवरेन एआई मॉडल और भारतीय भाषाओं के लिए एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने पर चर्चा हुई।* KGen AI के साथ विश्वविद्यालयों में क्षमता निर्माण और गेम डेवलपमेंट पर सहयोग पर बात हुई।* Google Play के साथ गेमिंग स्टार्टअप्स, प्रशिक्षण, अपस्किलिंग और इंदौर-भोपाल में कार्यक्रम आयोजन पर चर्चा की गई।* Submer Technologiesके साथ ऊर्जा-कुशल डेटा सेंटर तकनीक पर विचार हुआ।* Inviscid AI के साथ डिजिटल ट्विन और ऊर्जा प्रबंधन समाधान पर चर्चा हुई।
रणनीतिक समझौते और निवेश पहल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया गया। इन समझौतों के तहत एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल ट्विन तकनीक और सॉवरेन एआई आधारित सार्वजनिक सेवाओं के विकास पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त, ऊर्जा-कुशल और एआई-तत्पर डेटा सेंटर अवसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से सबमर टेक्नोलॉजीज को आशय पत्र जारी किया गया।
पर्यटन और नवाचार पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने गूगल पवेलियन का अवलोकन कर एआई, एआर और वीआर तकनीक के माध्यम से मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही, मध्यप्रदेश पवेलियन में प्रदर्शित नवाचारों और एआई समाधानों का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एआई के उपयोग के साथ-साथ एआई निर्माण की क्षमता भी विकसित करेगा और इसे कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा सुशासन में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications