माधुरी दीक्षित ने पिंक लहंगे में ढाया कहर, 53 वर्षीय एक्‍ट्रेस का डांस वीडियो देख फैंस बोले-हाय गर्मी!

नई दिल्‍ली, अप्रैल 14: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और हॉट फिगर पर आज भी लोग कायल है। हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने हाल ही इंस्‍टाग्राम पर पिंक लंहगे में अपनी ऐसी खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है।

 माधुरी दीक्षित ने पोस्‍ट की बैक टू बैक तस्‍वीरें

माधुरी दीक्षित ने पोस्‍ट की बैक टू बैक तस्‍वीरें

माधुरी दीक्षित इन दिनों "डांस दीवाने" टीवी शो होस्‍ट कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपनी बैक टू बैक कई तस्‍वीरें शेयर की है जिसमें 53 वर्षीय एक्‍ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज को देखकर उनके फैंस का बुरा हाल है। माधुरी दीक्षित इससे पहले मालदीव हॉलिडे पिक्स शेयर कर अपने यंगर लुक से सबको पहले ही शॉक दे चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित ने पिंग लहंगे के साथ गहरे गले के ब्लाउज में ढाया कहर

माधुरी दीक्षित ने पिंग लहंगे के साथ गहरे गले के ब्लाउज में ढाया कहर

इन फोटोज में पिंक लहंगा कैरी किए हुए माधुरी दीक्षित ने गहरे गले का ब्लाउज पहना है जो उनकी बोल्डनेस की हिंट ऐड करता हुआ उन्हें हॉट लुक दे रहा है। मटैलिक स्ट्रक्चर्ड लहंगे में कॉर्डिड हैंड एम्ब्रॉइडरी है जो बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। माधुरी ने जो आगे से डीप ब्लाउज पहना है उसके साथ पेयर किए गए ब्लाउज पर विंग डिजाइन और केप भी जुड़ी है। जो बहुत सुंदर लुक दे रहा है।

माधुरी दीक्षित ने मेरा पिया घर आया पर लगाए ठुमके

माधुरी दीक्षित ने मेरा पिया घर आया पर लगाए ठुमके

माधुरी दीक्षित ने इन फोटोज के अलावा अपना एक हॉट वीडियो भी किया है जिसमें डांस दीवाने के स्‍टेज पर दिलबर दिलबर फेम एक्‍ट्रेस नोरा फतेही के साथ वह ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में माधुरी ने नोरा के संग 90 के दशक का गाना मेरा पिया घर आया.... पर कमर मटकाती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित डांस दीवाने सीजन 3 में जज बनी हैं जबकि नोरा गेस्ट के तौर पर शो में दिखीं।

माधुरी का फोटो और डांस देख फैंस बोले- हॉय गर्मी

माधुरी का फोटो और डांस देख फैंस बोले- हॉय गर्मी

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित की फिटनेस देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। माधुरी के चाहने वालों ने ढेर सारे कमेंट्स भी किए और जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा वह 'हमेशा यंग लड़की' रहेंगी। एक यूजर ने लिखा 'अल्लाह रहम करे'। एक यूजर ने लिखा हाय गर्मी, वहीं कई फैंस ने लिखा 'लव यू मैम'। कुछ फैंस माधुरी दीक्षित से उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज पूछ रहे हैं। तो एक ने ये तक कह दिया कि आपने तो स‍बकी छुट्टी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+