Madhay pradesh corona zone list: जानिए मध्यप्रदेश का कौन सा जिला किस जोन में?

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामले 35 हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं वहीं, महामारी से अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए सरकार अपनी रणनीति में लगातार बदलाव कर रही है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लागू किया गया देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा है, ऐसे में अब स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देशभर के जिलों को अलग-अलग जोन के हिसाब से बांटने का काम किया गया है।

Madhay pradesh corona zone list Know which zone in your district red green or orange

सरकार ने सभी जिलों को तीन जोन (रेड, ग्रीन और ऑरेंज) में बांटा है, मंत्रालय ने जिलों की इस सूची को वहां के कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और परीक्षणों के हिसाब से तैयार किया है। हम आपको मध्य प्रदेश के उन जिलों की लिस्ट दिखाने जा रहा रहे हैं जिन्हें रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के 9 जिले रेड जोन में, 19 ऑरेंज और 24 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

ऑरेंज में मध्य प्रदेश के उन जिलों को शामिल किया गया है जहां 14 दिन से कोई नया कोरोना का केस नहीं मिला है। ग्रीन जोन में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां पहले कोरोना का मरीज मिल चुके हैं लेकिन पिछले 21 दिन में कोई नया केस नहीं आया है। इस जोन में रेड ऑरेँज जोन वाले भी जिले शामिल हो सकते हैं। वहीं रेड जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धी हो रही है।

मध्य प्रदेश के रेड जोन जिले

  • इंदौर
  • भोपाल
  • उज्जैन
  • जबलपुर
  • धार
  • बड़वानी
  • खंडवा (ईस्ट निमाड़)
  • देवास
  • ग्वालियर

ऑरेंज जोन में 19 जिले

  • खरगोन
  • रायसेन
  • होशंगाबाद
  • रतला
  • आगर मालवा
  • मंदसौर
  • सागर
  • शाजापुर
  • छिंदवाड़ा
  • अलीराजपुर
  • टीकमगढ़
  • शहडोल
  • श्योपुर
  • डिंडोरी
  • बुरहानपुर
  • हरदा
  • बैतूल
  • विदिशा
  • मुरैना

ये 24 जिले ग्रीन जोन में

  • रीवा
  • अशोकनगर
  • राजगढ़
  • शिवपुरी
  • अनूपपुर
  • बालाघाट
  • भिंड
  • छतरपुर
  • दमोह
  • दतिया
  • गुना
  • झाबुआ
  • कटनी
  • मंडला
  • नरसिंहपुर
  • नीमच
  • पन्ना
  • सतना
  • सीहोर
  • सिवनी
  • सीधी
  • उमरिया
  • सिंगरौली
  • नेवाड़ी।

यह भी पढ़ें: Maharashtra corona zone list: महाराष्ट्र के कोरोना रेड जोन की लिस्ट, जानिए अपने जिले का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+