'रजत शर्मा की 'आप की अदालत' के बाद से वे डरे हैं', FIR पर भड़कीं माधवी लता, जानें किस मामले में फंसी?
Madhavi Latha News: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की फायरब्रैंड उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ 'मजिस्द की तरफ काल्पनिक तीर छोड़ने' के मामले में FIR दर्ज की गई है। अब उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

रामनवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा में माधवी लता ने आसमान की तरफ राम बाण चलाया था, जिसके वीडियो को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आरोप लगाया है कि माधवी लता ने मस्जिद की तरफ तीर छोड़ा था
अब इस पूरे विवाद पर माधवी लता ने प्रतिक्रिया दी है। माधवी लता ने कहा कि जब से उन्होंने पत्रकार 'रजत शर्मा की 'आप की अदालत' का शो किया है, तब से वे लोग डरे हुए हैं।' माधवी लता ने इस शिकायत का मजाक बनाते हुए कहा कि, ''कुछ लोग गंदी सोशल मीडिया राजनीति के जरिए उन्हें निशाना बनाना चाहते थे क्योंकि वे भाजपा की लहर से डरे हुए हैं।''
माधवी लता ने कहा, '' अगर मैं मुसलमानों के खिलाफ होतीं तो रमजान के पवित्र महीने के दौरान जुलूस में क्यों शामिल होतीं और अपने हाथों से कई लोगों को खाना क्यों बांटतीं।'' माधवी लता के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को दंडित करता है।
माधवी लता ने हैदराबाद के मस्जिद तीर विवाद पर क्या कहा? पढ़ें पूरा बयान
माधवी लता ने कहा,
राम नवमी के अवसर पर... उस धनुष के लिए इतना विवाद हो रहा है, जो काल्पनिक था, उस तीर (तीर) के लिए जिसका अस्तित्व ही नहीं था, और उन्होंने मेरा झूठा वीडियो बनाया...उन्होंने आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराई...एक साथी ने कहा कि 'मैंने मुसलमानों को भड़काया है और सांप्रदायिक तौर पर मैंने मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की है।' मैं उनका कहना चाहती हूं कि वो एक त्योहार का क्षण था। मेरे मोबाइल में और अन्य मोबाइलों में जहां यह कृत्य किया गया था, वहां फ्रेम में कोई मस्जिद नहीं थी...अगर मैं मुसलमानों के खिलाफ होती तो रमजान पर निकलने वाले हजरत अली साहब के जुलूस में क्यों शामिल होऊंगी, मैंने अपने हाथों से कई लोगों को खाना बांटा है, यही कारण है कि ये लोग मुझे अपने गंदे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना बनाना चाहते हैं। वे उस दिन से डरे हुए हैं जिस दिन मैंने रजत शर्मा की 'आप की अदालत' की थी...।
माधवी लता के खिलाफ शिकायत करने वालों ने क्या कहा?
माधवी लता के खिलाफ शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता ने कहा, "उनकी इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को इस हद तक आहत किया है कि पूरे समुदाय को दर्द और पीड़ा महसूस हुई है। वो शहर में शांति और सद्भाव को बाधित करना चाह रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications