संजय दत्त को कैंसर की बात सामने आने पर पत्नी मान्यता का भावुक बयान- कही ये बात

नई दिल्ली। संजय दत्त को स्टेज-3 के कैंसर की पुष्टि के बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने बयान जारी किया है। मान्यता ने अपने बयान में कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और हमारे लिए दुआ करें। अपने स्टेटमेंट में मान्यता ने खुलकर बीमारी के बारे में कुछ ना कहते हुए संजय दत्त को एक फाइटर बताया है और कहा है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर काम से ब्रेक लेने की सूचना देते हुए पोस्ट शेयर की थी।

Recommended Video

    Sanjay Dutt संजय दत्त को लेकर Wife Maanayata Dutt का आया बयान, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    मान्यता ने लिखी ये बात

    मान्यता ने लिखी ये बात

    मान्यता ने स्टेटमेंट में लिखा है- आप सभी का शुक्रिया करती हूं कि आप संजू की सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले ही बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। आप सब बस हमारे लिए दुआ करते रहें। संजू हमेशा से ही फाइटर रहे हैं। भगवान ने इस चैलेंज को देकर एक बार फिर हमारी परीक्षा ली है। हम जानते हैं हमेशा की तरह इस बार भी हम ही विजेता होंगे। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2008 में शादी की थी। दोनों के दो जुड़वां बच्चे हैं। बेटा शहरान और बेटी इकरा है।

    संजू ने कही है काम से दूर जाने की बात

    मंगलवार को संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और अपने शुभचिंतकों से गुज़ारिश करता हूं कि चिंता ना करें और गैरजरूरी अंदाजा भी ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं के सहारे मैं जल्द ही वापसी करूंगा। संजय को पिछले हफ्ते मुंबई के लीलावती अस्पताल में सांस की तकलीफ के लिए भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद रिपोर्ट्स में सामने आया कि संजय दत्त को लंग कैंसर हुआ है। जिसके बाद इलाज के लिए अब वो विदेश जाने वाले हैं।

    संजय दत्त की मां नर्गिस को भी हुआ था कैंसर

    संजय दत्त की मां नर्गिस को भी हुआ था कैंसर

    संजय दत्त के परिवार में पहले भी दो लोगों को कैंसर हुआ है। उनकी मां, मशहूर अभिनेत्री नर्गिस को 1980 में कैंसर होने की बात सामने आई थी। मुंबई के ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में उनको भर्ती कराया गया लेकिन उनको बचाय नहीं जा सका। नर्गिस को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। संजय दत्त की पहली बीवी ऋचा शर्मा की भी कैंसर के चलते मौत हो गई थी। 1987 में ऋचा और संजय की शादी हुई थी। बेटी त्रिशाला के जन्म के कुछ बरसों बाद ही ऋचा को पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। कई साल तक उनका इलाज चला लेकिन 1996 में वो जिदंगी की जंग हार गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+