DDA Housing Scheme 2017: DDA Flats के लकी ड्रॉ के लिए यहां देखें रिजल्ट
दिल्ली विकास प्रधिकरण (डीडीए) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना 2017 के लिए लकी ड्रॉ निकाला। डीडीए ने 30 जून को आवासीय योजना 2017 के तहत 12,617 फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे थे।
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्रधिकरण (डीडीए) ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना 2017 के लिए लकी ड्रॉ निकाला। डीडीए ने 30 जून को आवासीय योजना 2017 के तहत 12,617 फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे थे। डीडीए के इस लकी ड्रा के परिणामों को डीडीए मुख्यालय और डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।

12,617 फ्लैट्स का लकी ड्रा
डीडीए के ये सभी 12,617 फ्लैट्स पहले से डीडीए सोसायटी में बनाए गए हैं। यानी की ये सभी फ्लैट्स तैयार है और आवेदक को ड्रॉ में नाम आने के बाद फ्लैट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीडीए द्वारा निर्धारित रकम को चुकाने के बाद आप तुरंत फ्लैट में प्रवेश कर सकते हैं। डीडीए के मुताबिक इनमें से ज्यादातर फ्लैट्स एलआईजी श्रेणी के हैं जबकि कुछ 403 एमआईजी और 85 एचआईजी और 372 जनता श्रेणी के फ्लैट्स हैं।

ये है फ्लैट्स की कीमत
अतीत में ड्रॉ में धांधली के आरोपों को देखते हुए डीडीए ने इस बार दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की उपस्थित में ड्रा का आयोजन कराया। इस आवासीय योजना में शामिल जनता फ्लैट्स की कीमत 7.07-12.76 लाख रुपये तय की गई है। जबकि एलआईजी फ्लैट्स की कीमत 14.50- 30.30 लाख रुपये के बीच है। वहीं एमआईजी फ्लैट्स के लिए आवेदक को 14.50- 30.30 लाख रुपये तक चुकाने होंगे।

यहां देखें रिजल्ट
डीडीए आवासीय योजना 2017 के लकी ड्रा को देखने के लिए आप डीडीए मुख्यालय, विकास सदन जा सकते हैं। यहां नीलीमी हाल में ड्रॉ के रिजल्ट को आप देख सकते हैं। अगर आप घर बैठे इसका रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट http://webcast.gov.in/dda पर जाकर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications