कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड का घटाया 30 फीसदी पाठ्यक्रम, जानें कैसे होगी पढ़ाई
कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड का घटाया 30 फीसदी पाठ्यक्रम, जानें कैसे होगी पढ़ाई
लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते छात्रों की पढ़ाई बहुत प्रभावित हो रही हैं। कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करवा पाना मुश्किल हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कक्षाओं के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड के 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम 30 फीसदी कम करने का फैसला लिया है। बचा हुआ 70 फीसदी पाठ्यक्रम तीन भाग में पढ़ाया जाएगा।

70 फीसदी पाठ्यक्रम को तीन हिस्सों में होगी पढ़ाई
बता दें महामारी में स्कूलों में नियमित कक्षाएं न शुरू कर पाने के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शासन के पास पाठ्यक्रम कम करने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर सरकार ने मंजूरी दे दी है जिसके बाद अब यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम का 30 प्रतिशत घटा दिया गया है बचे हुए 70 फीसदी पाठ्यक्रम बच्चों को पढ़ाया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 में अभी तक उत्तर प्रदेश के यूपी बोर्ड स्कूलों में कक्षाओं शुरु नहीं हो सकी है।
Recommended Video

15 जुलाई से शुरु की ऑनलाइन क्लास
सरकार ने 15 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया था। लेकिन सैकड़ों की संख्या में छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए संसाधनों का अभाव है ऐसे में उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई कर पाना मुश्किल हो रहा हैं। इस समस्या को देखते हुए पाठ्यक्रम घटाने का निर्णय लिया गया है ।

पहले भाग के पाठ्यक्रम की वीडियो बनाकर होगी ऑनलाइन पढ़ाई
बता दे छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज में हो रही समस्या को देखते हुए सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड ने भी 30 फीसदी तक अपना सिलेबस पहले ही कम कर दिया था और बचे हुए सिलेबस की पढ़ाई शुरु करवा दी हैं। यूपी के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि शेष 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटकर पढ़ाया जाएगा। पहले भाग में पाठ्यक्रम का वह भाग लिया जाएगा जिसे कक्षावार, विषयवार और अध्यायवार वीडियो बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया गया है। उनको स्वयंप्रभा चैनल व डीडी यूपी से भी प्रसारित किया गया है।

दूसरे और तीसरे भाग के पाठ्यक्रम की ऐसे होगी पढ़ाई
वहीं दूसरे भाग के सलेबस को छात्र स्वयं पढ़कर पूरा सकते हैं। तीसरे भाग में शामिल सलेबस को प्रोजेक्ट के जरिये पूरा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार के पाठ्यक्रम के कम करने के फैसले से 1 करोड़ 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों का तीन माह पर ऐसेस्मेंट भी होगा।

ऐसे होगा मूल्यांकन
डिप्टी सीएम ने ये भी बताया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट एकेडमिक कैलेंडर तैयार करेंगे और जिसके आधार इसके अनुसार पढ़ाई व मूल्यांकन की विद्यालय, जिला, मंडल और राज्यवार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर भी तैयार किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों से परीखा के पर्चे तैयार करवाकर शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उसका मासिक, त्रैमासिक व वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications