कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, जिन्हें विपिन रावत के बाद बनाया गया है देश का नया CDS
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, जिन्हें विपिन रावत के बाद बनाया गया है देश का नया CDS
नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारत सरकार ने बुधवार को लंबे इंतजार के बाद देश को एक नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) दे दिया है। स्वर्गीय बिपिन रावत की दुर्घटना में मौत के बाद से नौ महीने से खाली पड़े चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद पर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नियुक्त किया है।

सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे
रक्षा मंत्रालय ने अनिल चौहान की नियुक्ति की अधिसूचना 28 सितंबर को जारी की है। जिसमें कहा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे अनिल चौहान की नियुक्ति भारत के अपने पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खोने के लगभग नौ महीने बाद हुआ, जो पिछले साल दिसंबर में तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
लेफ्टिनेंट जरनल अनिल चौहार का करियर
रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) ने लगभग 40 वर्षों के करियर रहा। 61 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में रिटायर हुए थे और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।
आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव है
अलिन चौहान ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव है। सेवानिवृत्ति के एक साल से अधिक समय के बाद उन्हें सीडीएस पर नियुक्त किया गया है । चौहान ने 1 सितंबर 2019 को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के उप सेना प्रमुख के पद पर पदोन्नत होने के बाद पदभार ग्रहण किया थाविभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में उनका एक प्रतिष्ठित करियर रहा है।
11 गोरखा राइफल्स में 1981 में हुई थी कमीशनिंग
18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक पर रहते हुए इन्होंने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी।
कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में सेवानिवृत्ति हुए
इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली और बाद में सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में सेवानिवृत्ति हुए। चौहान ने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के रूप में भी काम किया था।
जानिए क्या होती है सीडीएस की जिम्मेदारी
बता दें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) सैन्य सलाह देने के लिए सरकार के लिए संपर्क का एकमात्र बिंदु है और रक्षा मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह है जिसमें चार प्रमुख विभाग हैं। सरकार द्वारा रक्षा बलों के लिए उपकरणों में स्वदेशीकरण को एक बड़ा पुश देने के प्रयासों के बीच ये नया पद कुछ साल पहले सृजित किया गया था और सबसे पहले इस पद की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल विपिन रावत की नियुक्ति की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications