LPG Price Today: सस्ता हुआ 19Kg का कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, घरेलू के दाम स्थिर; जानें दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

LPG Price Today: नए साल 2025 (New Year 2025)की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत भरी खबर मिली है। 1 जनवरी 2025 से देशभर में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए गए हैं।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सिलेंडर की कीमतों में 14-16 रुपये तक की कटौती हुई है। हालांकि, 14 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Price Today

दिल्ली में घटा 14.50 रुपये

दिल्ली में 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर अब 1804 रुपये का मिलेगा, जबकि पहले यह 1818.50 रुपये का था।

अन्य शहरों में क्या हैं नए दाम?

  • कोलकाता: पहले 1927 रुपये का सिलेंडर अब 1911 रुपये में उपलब्ध होगा, यानी 16 रुपये की कमी।
  • मुंबई: पहले 1771 रुपये का सिलेंडर अब 1756 रुपये में मिलेगा, यानी 15 रुपये सस्ता।
  • चेन्नई: 1980.50 रुपये वाला सिलेंडर अब 1966 रुपये का मिलेगा, यानी 14.50 रुपये की राहत।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

हालांकि, घरेलू उपयोग के लिए 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली: 803 रुपये।

  • कोलकाता: 829 रुपये।
  • मुंबई: 802.50 रुपये।
  • चेन्नई: 818.50 रुपये।

दिसंबर में महंगा हुआ था सिलेंडर

1 दिसंबर 2024 को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम बढ़े थे, जिससे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, और चेन्नई के उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ा। लेकिन नए साल की शुरुआत पर यह राहत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है।

क्या है असर?

कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी से होटल, रेस्तरां, और अन्य छोटे व्यवसायों को सीधा लाभ होगा। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को नई राहत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- 1 दिसंबर 2024 को LPG सिलेंडर से लेकर आधार, क्रेडिट कार्ड के बदल जाएंगे ये नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+