1 दिसंबर 2024 को LPG सिलेंडर से लेकर आधार, क्रेडिट कार्ड के बदल जाएंगे ये नियम
Rule Change from 1 December 2024: नवंबर का महीना खत्म होने जा रहा है, दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इसमे एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदलने जा रहे हैं।
ऐसे में अगले दो दिनों के बाद ये बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपके पास लेटेस्ट अपडेट होनी जरूरी है। कुछ बदलाव सीधे तौर पर आप की जेब पर असर डालेंगे।

एलपीडी गैस के दाम
एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुए थे। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। माना जा रहा है कि दिसंबर माह में भी तेल कंपनियां एक बार फिर से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। 14 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम नवंबर माह में बदले नहीं गए हैं।
पिछले काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में संभव है कि अगले महीने ये बदलाव हो सकते हैं।
अगले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव के साथ टर्बाइन फ्यूल के दाम में भी इजाफा हो सकता है। टर्बाइन फ्यूल की कीमतों का इजाफा होने से आपकी यात्रा भी महंगी हो सकती है। विमान के टिकट के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में घूमना महंगा हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड
इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसमे भी बदलाव होने जा रहा है। अगले महीने 1 दिसंबर 2024 से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
खासकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड में डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। अगले महीने से स्टेट बैंक के तकरीबन 48 अलग-अलग कार्ड पर इस तरह के ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा।
TRAI का नियम
इसके साथ ही TRAI ने बिजनेस मैसेज और ओटीपी को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका टेलीकॉम कंपनियों को 31 अक्तूबर से पालन करना है। लेकिन इसकी डेडलाइन को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दरअसल तमाम कंपनियों ने डेडलाइन को बढ़ाने की अपील की थी, जिसके बाद इसे बढ़ा दिया गया है।
फ्री आधार अपडेट
इसके साथ ही अगर आप अपने आधार कार्ड में फोटो, पता आदि अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक इसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद आपको किसी भी अपडेट के लिए पैसे देने पड़ेंगे। इसके लिए आप माय आधार पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे
साथ ही दिसंबर माह में कई बैंक अवकाश भी हैं, ऐसे में आपको बैंक में किसी भी काम के लिए जाने से पहले इसका खास खयाल रखने की जरूरत है। दिसंबर माह में कुल 17 दिन ऐसे हैं जब बैंक अवकाश होगा। इसमे 25 दिसंबर और साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश भी शामिल हैं।
हालांकि देशभर के बैंकों की बात करें तो 8 दिन बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे। जिसमे 1 दिसंबर, 8 दिसंबर, 14 दिसंबर, 15 दिसंबर, 22 दिसंबर, 28 दिसंबर, 29 दिसंबर साप्ताहिक अवकाश है जबकि 25 दिसंबर क्रिसमस का अवकाश है।












Click it and Unblock the Notifications