Love Story: प्यार के लिए इस TMC नेता ने छोड़ा मेयर पद और पार्टी, लिव-इन पार्टनर भरती है नाम का सिंदूर
Love Story Sovan Chatterjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कुछ नेताओं की निजी जिंदगी भी खूब चर्चा में रही है। इसमें पूर्व सांसद नुसरत जहां से लेकर प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हैं।कोलकाता के पूर्व मेयर और वरिष्ठ नेता शोवन चटर्जी भी इस लिस्ट में हैं। उनकी 'खास दोस्त' बैसाखी बनर्जी के साथ प्रेम कहानी लंबे समय से राजनीतिक गलियारों और मीडिया में चर्चा का विषय बनती रही है। बैसाखी बिना शादी के ही शोवन के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
बताया जाता है कि शोवन चटर्जी और बैसाखी बनर्जी के बीच संबंधों की शुरुआत करीब 2009 में हुई थी। यह रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि शोवन ने तलाक की अर्जी दे दी। बैसाखी एक कॉलेज में पढ़ाती थीं और उसी दौरान उनकी मुलाकात शोवन से हुई थी। हालांकि, शोवन पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने 2001 में रत्ना चटर्जी से विवाह किया था, जिनसे उनका एक बेटा भी है।

Love Story Sovan Chatterjee: तलाक के बिना ही रहने लगे लिव-इन में
शोवन के निजी जीवन का विवाद 2017-18 के दौरान खुलकर सामने आ गया। उनके और पत्नी रत्ना के वैवाहिक संबंधों का तनाव सार्वजनिक हो गया था। शोवन ने तलाक की याचिका दायर की थी और मीडिया के सामने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने खुले आम बैसाखी के साथ अपना रिश्ता स्वीकार किया था। उन्होंने बैसाखी को अपना शुभचिंतक और मुश्किल वक्त में सबसे करीबी दोस्त बताया। उन्होंने पत्नी रत्ना से अलग होकर बैसाखी के साथ रहने का फैसला कर लिया और तब से दोनों साथ हैं।
Love Story की वजह से छोड़ना पड़ा पद
इस निजी रिश्ते का असर शोवन के राजनीतिक करियर पर भी पड़ा। 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उन्हें मंत्री पद और कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शोवन ने पद और पार्टी छोड़ना कबूल किया, लेकिन अपने प्यार के साथ मजबूती से डटे रहे। इसके बाद शोवन बैसाखी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। हालांकि, करीब 7 साल बात एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में उनकी वापसी हो गई है। नवंबर 2025 में शोवन और बैसाखी ने फिर से टीएमसी का दामन थाम लिया।
बैसाखी लगाती हैं शोवन के नाम का सिंदूर
शोवन चटर्जी ने अपनी चल-अचल संपत्ति का कानूनी वारिस बैसाखी बनर्जी को घोषित कर दिया है। इस फैसले पर उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे लेकर कानूनी लड़ाई भी चल रही है। शोवन और बैसाखी अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर एक साथ नजर आते हैं। हालांकि शोवन का अपनी पत्नी रत्ना चटर्जी से कानूनी रूप से तलाक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन दोनों अलग रह रहे हैं। बैसाखी खुले तौर पर शोवन के साथ जीवन बिता रही हैं और वह उनकी मांग में शोवन के नाम का सिंदूर भी लगाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications