आतंकी मसूद अजहर की गीदड़ भभकी: कश्मीर में जारी रहेगा जेहाद, रमजान में भी नहीं रुकेंगे हमले
नई दिल्ली। जैश ए मोहम्मद (JeM) का चीफ और खूंखार आतंकी मसूद अजहर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। गीदड़ भभकी देते हुए मसूद अजहर ने कश्मीर में जेहाद जारी रचाने की बात कही है। दरअसल मसूद का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वह भारत सरकार की तरफ से किए गए सीजफायर का मजाक उड़ाया है। अजहर मसूद ऑडियो में ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि कश्मीर में सीजफायर ने जैश-ए-मौहम्मद के लिए रास्ता खोला है। इस ऑडियो क्लिप के बारे कहा जा रहा है कि ये क्लिप पाकिस्तान के बहालपुर की है, जहां पर ट्रेनिंग कैंप लगाए गए हैं। ऑडियो क्लिप में अजहर कह रहा है कि अब भारत में हमलों को और तेज किया जाएगा।

ऑडियो में क्या-क्या बोला आतंकी मसूद अजहर
'कश्मीर में फायरबंदी की खबरें आ रही हैं। आप परेशान तो नहीं हुए। दोस्तों ने फायरबंद नहीं की, जैश के लिए जगह छोड़ी है। जिस जगह फायर हो रहा था पहले से ज्यादा होगा। और ऐसा फायर होगा, पहले वाले फायर की आवाज जल्दी बंद हो जाया करती थी, इसकी आवाज उसी तरह से गूंजेगी जिस तरह से जैश की आदत है। उसकी एक कार्रवाई पर दुश्मन 8-8 दिन, 40-40 दिन मातम किया करते हैं'। इसके अलावा अजहर ने दूसरे आंतकी संगठन हिजबुल के नेतृत्व का भी मजाक उड़ाया।
उसने कहा कि अगर हिजबुल के नेता अपने लड़ाकों की कुर्बानी भूल चुके हैं तो जैश उन्हें जरूर इसकी याद दिलाएगा। अजहर ने भारतीय जेलों में बंद हिज्बुल आतंकियों की आजादी की बात भी कही और उन्हें जेल से बाहर निकालने की धमकी भी दी। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में पहले भी कई आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसने अब फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि उसने पाकिस्तानी सेना की मदद से भारत में हमलों की साजिश रचनी शुरू कर दी है।
जान लीजिए कौन है भारत के लिए नासूर बन चुका मसूद अजहर
- मौलाना मसूद अजहर भारत के टॉप 10 मोस्ट वांटेंड क्रिमिनल्स की लिस्ट में है।
- अजहर जैश-ए-मोहम्मद का फाउंडर है और यह संगठन पीओके से अपनी गतिविधियों को संचालित करता है।
- जुलाई 1968 को पाकिस्तान केबहावलपुर में अजहर का जन्म हुआ और वह अपने माता-पिता की 10वीं संतान है। मसूद अजहर के पिता अल्लाह बख्श शब्बीर सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे।
- मसूद अजहर के परिवार का बहावलपुर में ही डेयरी और पॉल्ट्री का बिजनेस था।
- स्कूल की पढ़ाई के बाद अजहर को कराची के बानूरी के जामिया उलूम-उल-इस्लामिया में भेजा गया।
- यहीं से उसने खुद को हरकत-उल-अंसार की गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाना शुरू किया।
- मसूद अजहर ने हरकत-उल-मुजाहिदीन की तरफ सोवियत-अफगान युद्ध में हिस्सा लिया और फिर टॉप लीडर बना। मसूद अजहर दुनिया में इस्लामिक देश बनाने के मकसद से पैसा जुटाता और आतंकियों की भर्ती करता।
- मसूद अजहर ने सोमालिया के आतंकी संगठनों के लिए फंड इकट्ठा किया और उनके लिए काम किया।
- वर्ष 1994 में भारत ने श्रीनगर में उसकी गिरफ्तारी कई आतंकी कानून के तहत की।
- वर्ष 1999 में भारत को उसे एयर इंडिया फ्लाइट की हाइजैकिंग के बाद उसे रिहा करना पड़ा।
- पाक सरकार ने मसूद अजहर को देश आने की इजाजत दी क्योंकि वहां उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।
- आज मसूद अजहर पाक में आजाद घूमता है और कई शहरों में खुलेआम रैलियां करता है।
- वर्ष 2001 में भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले के पीछे भी उसका ही हाथ था।
- वर्ष 2001 से 2002 तक पाक ने उसे हिरासत में रखा लेकिन कोई केस नहीं था इसलिए रिहा कर दिया












Click it and Unblock the Notifications