अक्टूबर-नवंबर में लंबी छुट्टियों की भरमार, बना डालिए अपनों संग घूमने का प्लान
नई दिल्ली। यदि आप लंबे वक्त से काम कर रहे हैं और आपको थोड़ा विश्राम चाहिए तो आप अक्टूबर-नवंबर में ऐसा कर सकते हैं क्योंकि ये इन दोनों महीनों में लंबे वीकेंड मिल रहे हैं, जिसके चलते आप आसानी से कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। दरअसल इन दोनों महीनों में जमकर त्योहार पड़ने वाले हैं, इस वजह से आप अपनी छुट्टी का प्लानिंग करके अपनों संग थोड़ा क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

अक्टूबर में काफी त्योहार
18 अक्टूबर को राम नवमी और 19 अक्टूबर को दशहरा है, 20 अक्टूबर को शनिवार और 21 अक्टूबर को रविवार है। ये 4 छुट्टियां तो सीधे-सीधे आपके हाथ में हैं लेकिन अगर आप लंबी प्लानिंग करना चाह रहे हैं तो आप 15, 16 और 17 अक्टूबर को छुट्टी ले लीजिए और तब आपके पास कुल 9 दिनों की छुट्टी होगी क्योंकि 13 और 14 वीकेंड पड़ रहा है।

नंवबर में छुट्टी
अगर अक्टूबर में आप छुट्टियों की प्लानिंग नहीं कर सकते हैं तो आप नवंबर में प्लान कर लीजिए क्योंकि 3 नवंबर को शनिवार है और 4 नवंबर को रविवार है इसके अलावा 7-8 दिवाली की छुट्टी है, ऐसे में आप 5-6 नवंबर की छुट्टी लेकर अपना बड़ा प्लान बना सकते हैं।

कीजिए खुशनुमा पलों की प्लानिंग
लेकिन अगर आप इस तरह से प्लान नहीं कर सकते हैं तो आपके पास दूसरा मौका भी है, जैसे कि 7-8 दिवाली की छुट्टी इसके बाद 9 तारीख को भाई-दूज की छुट्टी और 10-11 वीकेंड हॉलीडे, जिसके हिसाब से भी आप अपनी जिंदगी के कुछ खुशनुमा पलों की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications