Lok Sabha Security Breach: मैसूर में MP प्रताप सिम्हा के कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकताओं का प्रदर्शन

Lok Sabha security breach update Congress workers protest in front of MP Pratap Simha office in Mysuru

लोकसभा सुरक्षा में बुधवार को लगी सेंध पर देशभर की राजनीति गरमा गई है। वहीं, मैसूर में कांग्रेस नेताओं ने सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर जमकर प्रर्दशन किया। बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जलदर्शिनी गेस्ट हाउस में मैसूर सांसद के कार्यालय के बाहर जमा हो गया। उसके बाद जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने सांसद को संसद में सेंध के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि उनकी वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई है।

Pratap Simha

दरअसल, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में से एक आरोपी मैसूर निवासी मनोरंजन हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, आरोपी मनोरंजन ने कथित तौर पर मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर पास दिखाकर संसद भवन में एंट्री ली थी। जिसके बाद कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने मैसूर के सांसद को इस चूक के लिए जिम्मेदार बता दिया है।

कर्नाटक सीएम ने व्यक्त की निंदा
उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस चूक को लेकर हैरानी व्यक्त की है। साथ ही हिंसा के इस कृत्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार, खासकर गृह मंत्री अमित शाह का कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष जांच कराएं और घटना की पूरी जानकारी जनता के सामने रखें।

सीएम ने कहा कि संसद भवन पर हमला चौंकाने वाला और परेशान करने वाला है। मैं हिंसा के इस कृत्य की निंदा करता हूं। राहत की बात यह है कि संसद के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद ऐसी घटना का होना वास्तव में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+