Lok sabha Elections 2019: आखिर गांधीनगर सीट से आडवाणी की जगह अमित शाह ही क्यों?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट गुरूवार को जारी कर दी है,बीजेपी की इस लिस्ट में पार्टी के वयोवृद्द नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जगह नहीं मिली है, बल्कि उनकी जगह से उसके संसदीय क्षेत्र गांधीनगर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया गया है, जिसके बाद विरोधियों ने भाजपा और मोदी पर वृद्द नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है लेकिन इन सबके बीच में यह बात गौर करने लायक है कि आखिर गांधीनगर से अमित शाह को ही बीजेपी ने खड़ा क्यों किया, जबकि उसके पास कद्दावर और लोकप्रिय नेताओं की एक बड़ी फौज है।

आखिर आडवाणी की जगह शाह ही क्यों?

आखिर आडवाणी की जगह शाह ही क्यों?

इस बारे में राजनीतिक विश्लेषकों ने दो बातें कही हैं, उनका कहना है कि भाजपा ने यह कदम बहुत सोच-समझकर उठाया है, गांधीनगर सीट पर लंबे वक्त से भाजपा और आडवाणी का कब्जा रहा है, ऐसे में भाजपा को आडवाणी के विकल्प के तौर पर इस सीट पर किसी कद्दावर नेता को ही खड़ा करना था, जो कि गुजरात में लोकप्रिय भी हो और उसका कद भी ऐसा हो, जिसे पार्टी और गुजरात वासी भी समझे, ऐसे में अमित शाह से बढ़िया विकल्प और कोई इस सीट के लिए बीजेपी के पास नहीं था। अमित शाह के उम्मीदवार बनने से यह सीट दिग्गजों की ही सीट कहलाएगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़िया

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़िया

तो वहीं दूसरा और अहम कारण गुजरात में कांग्रेस का बढ़िया प्रदर्शन बताया जा रहा है, दरअसल गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर था, हालांकि वो चुनाव जीतने में असफल रही लेकिन उसके बढ़ते जनाधार में भाजपा पार्टी के अंदर एक खलबली जरूर पैदा कर दी, जिसका असर लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है, जिसके चलते बीजेपी को यहां साल 2014 की तरह सभी लोकसभा सीटों पर सफलता मिलने में दिक्कत पैदा हो सकती है।

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के वक्त यह बात निकलकर सामने आई थी कि मोदी के पीएम बनने के बाद राज्य में एक बड़े नेता की कमी हो गई है, ऐसे में अमित शाह को गांधीनगर से खड़ा करने पर निश्चित तौर पर गुजरात भाजपा के अंदर खोया हुआ जोश वापस आएगा और जनता के बीच ये सीधा संदेश आएगा कि राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद पार्टी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं का गुजरात से मोहभंग नहीं हुआ है।

गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

बताते चलें कि बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। अमित शाह के चुनाव मैदान में आने के बाद ये माना जा रहा कि लालकृष्ण आडवाणी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं बीजेपी की गुजरात इकाई की ओर से गांधीनगर सीट को लेकर किसी का भी नाम केंद्रीय चुनाव समिति को नहीं भेजा गया था। केंद्रीय आलाकमान को ही इस सीट पर उम्मीदवार का फैसला लेने की छूट दी गई थी।

आडवाणी की उम्र बनी वजह!

आडवाणी की उम्र बनी वजह!

जानकारी के मुताबिक उम्र को देखते हुए शायद आडवाणी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। 91 साल के लालकृष्ण आडवाणी अभी भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। वैसे एक खास बात आपको यहां बता दें कि अमित शाह पूर्व में गांधीनगर सीट पर प्रबंधन का काम देख चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के ही तहत आने वाले नारणपुरा विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+