महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में हुआ पास, पक्ष में 454 तो विरोध में केवल 2 वोट पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है। इसके पारित होते ही अब लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में अब 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगी। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। जिससे लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। बता दें कि इसके विरोध में सिर्फ 2 वोट ही पड़े हैं। AIMIM के 2 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया। वहीं बिल का विरोध कर रही राजद का लोकसभा में कोई सांसद नहीं है।

बता दें कि संविधान संशोधन के लिए सदन की संख्या के दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। जबकि किसी सामान्य बिल को पास कराने के लिए सदन में 50 फीसदी से ज्यादा सदस्य मौजूद होने चाहिए। महिला आरक्षण विधेयक संविधान संशोधन विधेयक था, इसलिए कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी सरकार का साथ दिया। हालांकि, कुछ लोगों ने विरोध जताया लेकिन सरकार के साथ खड़े दिखाई दिए।

Women Reservation Bill

चुनाव के ठीक बाद परिसीमन और जनगणना करवाई जाएगी: अमित शाह
महिला आरक्षण पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव के ठीक बाद परिसीमन और जनगणना करवाई जाएगी। इस बिल को लटकाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये संविधान संशोधन पांचवीं बार पेश हुआ है, इससे पहले 4 बार पेश हुआ था। लेकिन तब ऐसा क्या हुआ कि यह विधेयक पास नहीं हो पाया। देवगौड़ा जी से लेकर मनमोहन सिंह जी ने प्रयास किया, लेकिन ये पास नहीं हुआ, आखिर ऐसी कौन सी वजह थी। क्या मंशा अधूरी थी या कुछ लोगों ने इसे पास नहीं होने दिया?

हमारे लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए, महिला सशक्तिकरण एक राजनीतिक एजेंडा और चुनाव जीतने का एक राजनीतिक उपकरण हो सकता है, लेकिन भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि सिद्धांत का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+