कुमार विश्वास ने एग्जिट पोल वालों को क्यों कहा, शैतान कहीं के
नई
दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को तमाम एग्जिट पोल में बढ़त मिलती नजर आ रही है और एनडी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है उसकी वजह से विपक्षी दलों के नेता लगातार एग्जिट पोल पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस बीच पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने भी इन एग्जिट पोल पर चुटकी ली है। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
केजरीवाल और एग्जिट पोल पर ली चुटकी
एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि ये एग्जिट पोल वाले भी बहुत बदमाश होते हैं, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते, शैतान कहीं के। एक और ट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा कि जमीन कुछ और कह रही है और हवाएं कुछ और। 23 मई चौंकाना वाला दिन होगा। कुमार विश्वास यहीं नहीं रुके उन्होंने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में कुमार ने अरविंद केजरीवाल और चंद्रबाबू नायडू के बीच हुई मुलाकात पर तंज कसते हुए लिखा कि इस एग्जिट पोल के बाद चंद्रबाबू नायडू को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर चंदा बाबू से मिले।

तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत
बता दें कि रविवार को चुनाव संपन्न होने के बाद तमम एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए , जिसमे कहा गया कि टाइम्स नाउ-VMR, सी वोटर, जन की बात, एबीपी, इंडिया टुडे, न्यूज नेशन ज्यादातर ने या तो एनडीए के आसानी से सरकार बना लेने की बात कही है या फिर बहुमत के करीब ही रहने के दावा किया है। कई एग्जिट पोल में एनडीए के 300 से ज्यादा सीटें हासिल करने की बात कही गई है। हालांकि इन एग्जिट पोल को तमाम नेताओं से सिरे से खारिज करते हुए 23 मई तक इंतजार करने की बात कही है।

कुल सात चरण में मतदान
बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कुल 420 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है और बाकी की सीटें उसने अपने सहयोगी दलों को दी हैं। इस बार का लोकसभा चुनाव कुल सात चरण में संपन्न कराया गया। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ, जिसमे 69.43 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 18 अप्रैल को दूसरे चरण और 23 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान में 66 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 29 अप्रैल को चौथे चरण में 64 फीसदी, 6 मई को 62.56 फीसदी, 12 मई को छठे चरण में 57.33 फीसदी और सातवें व आखिरी चरण में कुल 56.84 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
ये #ExitPoll2019 वाले भी बहुत बदमाश है 😳 कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते 😍? शैतान कहीं के😂😂
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 19, 2019












Click it and Unblock the Notifications