Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कडप्पा से YS शर्मिला को टिकट

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट मंगलवार दोपहर को जारी की है। 2 सीटों पर एक दिन पहले प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब पार्टी ने 17 और उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में आंध्र प्रदेश की 5 सीट, बिहार की 3 सीट, ओडिशा के 8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले सोमवार रात को महाराष्ट्र की अकोला और तेलंगाना की वारंगल सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया था।

Congress Candidates List

कडप्पा से वाईएस शर्मिला उम्मीदवार

पार्टी ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी (YS Sharmila Reddy) को कडप्पा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट रेड्डी परिवार की परंपरागत सीट है। वाईएसआर राजशेखर रेड्डी चुनाव जीतते थे, उनके बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी यहां से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। अब इस सीट पर कांग्रेस के टिकट से उनकी बहन वाईएस शर्मिला चुनाव लड़ने जा रही है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को आंध्र की काकीनाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।ऐसे ही बिहार के कटिहार सीट से तारिक अनवर को चेहरा बनाया है। किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए अपने 231 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। घोषणा कर चुकी है। इससे पहले सोमवार रात को 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। वहीं अब तक 9 अलग-अलग लिस्ट के जरिए 212 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं।

सीट शेयरिंग के तहत उम्मीदवारों का ऐलान

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, जो कि अलग-अलग राज्यों में अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे के हिसाब से अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। बिहार में 9 सीटों में से पार्टी ने अभी तक 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+