Lok Sabha Elections 2019: रोड शो में प्रियंका गांधी की गाड़ी से कुचलकर महिला सिपाही घायल

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचलकर एक महिला सिपाही घायल हो गई। महिला सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lok Sabha Elections 2019: रोड शो में प्रियंका गांधी की गाड़ी से कुचलकर महिला सिपाही घायल

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल वाहनों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के निकट पहुंचा, इसी दौरान उनके वाहन के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात महिला आरक्षक खुशनुमा बानो के पैर पर प्रियंका गांधी के वाहन का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे उनका पैर कुचला गया।

उन्होंने बताया है कि, घायल महिला सिपाही खुशनुमा बानो को अन्य पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने जख्मी महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और उपचार की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को दी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना देने के लिए भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+