बेगूसराय सीट पर कन्हैया-गिरिराज के दावों के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में बिहार में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। महागठबंधन और एनडीए के बीच कई सीटों पर मुकाबला रोचक दिखाई दे रहा है जबकि नेता भी एक-दूसरे पर हमले करने का मौका नहीं चूक रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी बीजेपी को लगातार घेर रहे हैं। शनिवार को एक फिर उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला।

बीजेपी पर जमकर बोला हमला
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, 'मायावती के खिलाफ, हमारे परिवार के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं। बीजेपी के लोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। क्योंकि वे जानते हैं कि इन चुनावों में, वे संबंधित राज्यों में 'महागठबंधन' से हारने वाले हैं।' तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग भाजपा के आईटी सेल की तरह काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बेगूसराय लोकसभा सीट के पिछले चुनाव परिणाम
बेगूसराय में राजद की होगी जीत
बेगूसराय में चुनावी जंग रोचक होती दिखाई दे रही हैं। इसपर तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार में हम सभी 40 सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। तनवीर साहब (RJD बेगूसराय लोकसभा उम्मीदवार तनवीर हसन) बेगूसराय सीट से जीतने जा रहे हैं और वह भी भारी अंतर से। कोई क्या माहौल बनाता है, हम इसको लेकर परेशान नहीं हैं, क्योंकि जनता ने अपना मन बना लिया है।'
कन्हैया कुमार भी आजमा रहे अपनी किस्मत
बेगूसराय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। बीजेपी ने यहां से गिरिराज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है तो राजद ने इस सीट पर तनवीर हसन को टिकट दिया है। जबकि सीपीआई उम्मीदवार और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी बेगूसराय सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जेएनयू देशद्रोह केस में नाम आने के बाद सुर्खियों में रहने वाले कन्हैया कुमार यहां से अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications