बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने में जुटे चंद्रबाबू नायडू, लखनऊ में मायावती-अखिलेश से की मुलाकात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अब आखिरी चरण की वोटिंग बची हुई है। ऐसे में विपक्षी दल के नेता बीजेपी को सत्ता से दूर करने के लिए फील्डिंग सजाने में जुट गए हैं। इस कड़ी में टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से मुलाकात की है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिलकर चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर चर्चा की है।

त्रिशंकु की स्थिति में काम आएगी क्षेत्रीय पार्टियां

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा एक साथ मैदान में हैं। ऐसे में 80 सीटों वाले यूपी में इन दो पार्टियों की अहम भूमिका रह सकती है। इसी को देखते हुए चंद्रबाबू नायडू सभी विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि चुनाव परिणाम त्रिशंकु हुआ तो सरकार बनाने में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका अहम होगी। इसलिए अब चंद्रबाबू नायडू सभी को एकजुट करने में जुट गए हैं।

 राहुल गांधी और शरद पवार से भी चंद्रबाबू नायडू ने की मुलाकात

राहुल गांधी और शरद पवार से भी चंद्रबाबू नायडू ने की मुलाकात

मायावती और अखिलेश यादव के साथ मुलाकात से पहले प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राहुल गांधी के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की जरूरतों पर चर्चा की है। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मुलाकात से पहले चंद्रबाबू नायडू ने सीपीआई नेता सुधाकर और डी राजा से भी मिले थे। इसके बाद वो एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मिले।

सीताराम येचुरी और केजरीवाल से भी मिल चुके हैं एन चंद्रबाबू नायडू

सीताराम येचुरी और केजरीवाल से भी मिल चुके हैं एन चंद्रबाबू नायडू

सीताराम येचुरी और अरविंद केजरीवाल से भी कर चुके हैं मुलाकात वहीं शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और चुनाव के बाद के परिदृश्य में संभावित गठबंधन पर चर्चा की थी। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि वह तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सहित किसी भी पार्टी का स्वागत करेंगे जो चुनाव के नतीजे घोषित होने बाद बीजेपी के खिलाफ खड़े हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि नायडू तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भी संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग में मतभेद पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+