सुषमा ने दिया गडकरी को 'विजयी भव' का आशीर्वाद, वायरल हुआ Video,लोगों ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अक्सर अपने तर्कों से विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देती हैं, वो ट्विटर की भी लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं तो वहीं सुषमा स्वराज अक्सर अपने मृदुल स्वभाव की वजह से भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाती है, उनके व्यक्तित्व के इस गुण की तारीफ तो विरोधी दल भी करते आए हैं, उनके अपनत्व और प्रेम का एक खूबसूरत नजारा सोमवार को दिल्ली में बीजेपी पार्टी के मुख्यालय में भी दिखाई दिया, जिसकी चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से हो रही है।

 सुषमा ने दिया गडकरी को विजयी भव का आशीर्वाद,

सुषमा ने दिया गडकरी को विजयी भव का आशीर्वाद,

दरअसल चुनाव संबधित मीटिंग में शामिल होने के लिए सुषमा स्वराज बीजेपी दफ्तर के अंदर जा रही थीं कि तभी वहां पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी अपनी गाड़ी से पहुंचे, जिन्हें देखकर सुषमा रूक गईं, गडकरी भी सुषमा के पास आए और उन्होंने बड़ी शालीनता से उनको नमस्ते किया, जिसके जवाब में सुषमा ने मुस्कुराते हुए उनके नमस्कार का जवाब दिया और उसके बाद उन्होंने गडकरी के सिर पर 'विजयी भव' बोलते हुए हाथ फेरकर आशीर्वाद भी दिया।

'सुषमा जी आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया'

दोनों ही कद्दावर नेताओं के इस अनमोल पल को कैमरे ने भी कैद किया, खुद गडकरी ने ये वीडियो क्लीप को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'सुषमा जी आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया'। यहां आपको बता दें कि सोमवार को ही नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की नागपुर सीट से अपना नामांकन भरा है।

वायरल हुआ वीडियो

गडकरी के वीडियो शेयर करते ही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लोगों ने जमकर सुषमा और गडकरी की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'भाजपा एक संस्कारी पार्टी है' तो वहीं कुछ ने लिखा है कि यह है संघीय संस्कारों का अद्वितीय वंदन।

'आप दोनों मोदी जी के नव रत्नों में से एक हैं'

तो वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि Very nice and touching. आप दोनों मोदी जी के नव रत्नों में से एक हैं., तो कुछ ने लिखा है कि ..यही है भाजपा के संस्कार और इन्ही संस्कारों के कारण ही BJP नेताओं की दीवानी हुई है भारत की जनता।

देखें कमेंटस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+