Lok Sabha Elections 2019: सलमान खुर्शीद ने कहा-मेरे और मोदी के बीच जो आएगा चकनाचूर कर दूंगा

Lok Sabha Elections 2019: मेरे और मोदी के बीच जो आएगा चकनाचूर कर दूंगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी प्रचार के दौरान नेताओं के बोल बिगड़ना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि जो मेरे और पीएम मोदी के बीच आएगा उसे चकनाचूर कर दूंगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के साथ मेरी लड़ाई में जो भी सामने आएगा उसे चकनाचूर कर दूंगा।

 Lok Sabha Elections 2019: Salman Khurshid Attack PM Modi at a public rally in Farrukhabad

सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वो भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे। उन्होंने क हा कि मैं ऐलान करता हूं कि मोदी से मेरी लड़ाई में जो मेरे सामने आएगा और मुझे रोकने की कोशिश करेगा, फिर चाहे वो गठबंधन का नाम ले या हाथी का नाम ले, मैं उसको वार करके चकनाचूर कर दूंगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार चौंकाने वाले परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में 2009 के प्रदर्शन के बराबर या उससे बेहतर परिणाम आएंगे। खुर्शीद ने कहा कि इस बार कांग्रेस 2009 से भी बेहतर परिणाम लेकर आएगी। साल 2009 में कांग्रेस ने 205 सीटें जीती थी, इसबार परिणाम इससे भी बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि मैं काफी हद तक आश्वस्त हूं कि नए नेतृत्व से उत्साहित हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है उसी तरह से जनता भी पार्टी पर भरोसा दिखाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+