राहुल गांधी में दिखता है कल का प्रधानमंत्री, मोदी ने पद की गरिमा को गिराया: मीसा भारती

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी मीसा भारती ने कहा है कि वो राहुल गांधी को भविष्य में देश का पीएम देखती हैं। मीसा ने कहा कि उन्हें लगता है राहुल एक बेहतर पीएम साबित होंगे क्योंकि वो उदार और सबको साथ लेकर चलने वाले हैं। वहीं नरेंद्र मोदी के भाषणों में दूसरे नेताओं पर निजी टिप्पणी करने का जिक्र करते हुए मीसा ने कहा कि उन्होंने इतने बड़े पद पर रहते हुए जो भाषा बोली उससे राजनीति का स्तर गिरा है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मीसा ने ये बातें कही हैं।

राहुल और प्रियंका पर मीसा भारती

राहुल और प्रियंका पर मीसा भारती

राजद के सहयोगी दल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा कि मैं राहुल मैं भविष्य का प्रधानमंत्री देखती हूं। मीसा ने कहा, राहुल गांधी ने भारत की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व कर अपनी क्षमता को दिखाया है। वो एक उदार व्यक्ति हैं। भारत सांस्कृतिक, धर्म, भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर एक जैसा नहीं है। एक उदार व्यक्ति जो इस विविधता का सम्मान करता हो, वही देश को शानदार नेतृत्व दे सकता है। जिसके लिए राहुल बिल्कुल सही दिखते हैं। वहीं प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर मीसा ने कहा कि वो एक करिश्माई नेता हैं, उनका राजनीति करने का अपना स्टाइल है।

नरेंद्र मोदी ने पद की गरिमा को गिराया

नरेंद्र मोदी ने पद की गरिमा को गिराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मीसा ने कहा,नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के स्तर को नीचे ले जाने का काम किया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि भारत के प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की हो या माइक पर अपने राजनीतिक विरोधियों का मजाक उड़ाया हो। वहीं मोदी अपने विरोधियों पर व्यक्तिगत हमले करते हैं, ये इतने बड़े पद पर रहते हुए सही नहीं कहा जा सकता है। मीसा ने कहा, मोदी ने लगातार हमारे परिवार को भी जिस तरह से निशाना बनाया, वो किसी से छुपा नहीं है।

महागठबंधन जारी रखेगा फासीवादी ताकतों से लड़ाई

महागठबंधन जारी रखेगा फासीवादी ताकतों से लड़ाई

राजद इस चुनाव में कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन कर लड़ रहा है। मीसा ने गठबंधन पर कहा, महागठबंधन इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को बिहार में हराएगा। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी फासीवादी ताकतों के खिलाफ महागठबंधन लड़ेगा। भारती ने कहा कि केंद्र की मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। हर स्तर पर इन दोनों सरकारों के खिलाफ गुस्सा है।

क्लिक कर पढ़ें- बिहार की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+