श्रीलंका में जिसके शब्दों ने धमाके कराए, उस जाकिर नाइक को दिग्विजय सिंह कंधे पर बैठाकर नाचते हैं: मोदी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इतारसी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों के साथ रही है, जो आतंक फैलाते हैं। हौशंगाबाद के इतारसी में भाजपा के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए अपने भाषण में मोदी ने कहा, जिस जाकिर नाइक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों उस जाकिर को दिग्विजय सिंह जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं।

 कांग्रेसी नाइक को शांति दूत कहते थे: मोदी

कांग्रेसी नाइक को शांति दूत कहते थे: मोदी

नरेंद्र मोदी ने यहां कहा, 'हाल हीं में श्रीलंका में जो बम धमाके हुए थे उसके बाद वहां की सरकार ने जाकिर नाइक के टीवी चैनल पर बैन लगाने का फैसला किया है। क्या आप जानते हैं कि जाकिर नाईक कौन है? ये वही है जिसके दरबार में जाकर दिग्गी राजा उसकी तारीफ करते नहीं थकते थे। कांग्रेस के दरबारी और राग दरबारी जाकिर नाइक को शांति का दूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। आप मुझे बताइए क्या यह देश जाकिर नाइक जैसे लोगों को आगे बढ़ाने वालों को माफ करेगा। ये वही जाकिर नाइक है जिसको कांग्रेस की सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर हमारे देश के पुलिस अफसरों को संबोधित करने के लिए बुलाया था। जिस जाकिर नाइक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों उस जाकिर नाइक को दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं।'

मध्य प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

'कांग्रेस नफरत में मुझे मारने की बात कह रही'

'कांग्रेस नफरत में मुझे मारने की बात कह रही'

मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि वो किस टीम से खेल रही है? भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से। कांग्रेस पार्टी आज उन लोगों के साथ खड़ी है जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। जिस पार्टी ने देश पर इतने साल राज किया वो किस प्रकार से देश विरोधी हरकतों पर उतर आई है ये पूरा देश देख रहा है।

नरेंद्र मोदी ने नवजोत सिंह सिद्धू की नाम लिए बगैर उनके बयान पर कहा, मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे। कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगें हैं लेकिन वो भूल गए है कि मोदी की तरफ से पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग कर रही है।

कांग्रेस ने नहीं किए वादे पूरे: मोदी

कांग्रेस ने नहीं किए वादे पूरे: मोदी

नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों से ये कह कर वोट लिया था कि 10 दिन में 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ कर देंगे। वो 10 दिन कब पूरे होंगे, कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। ये लोग कह कर गए थे कि युवाओं को भत्ता देंगे। लेकिन उसका भी कोई अता-पता नहीं। कांग्रेस हर स्तर पर बेईमानी करती है, लेकिन वंशवाद और भ्रष्टाचार ये पूरी ईमानदारी से करते हैं। मध्य प्रदेश के गरीब बच्चों, प्रसूता माताओं के लिए जो पैसा दिल्ली से भेजा गया था, ये उसको भी दिल्ली में नामदार का चेहरा चमकाने के लिए डकार गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+