भाजपा घोषणा पत्र में 370 हटाने के वादे पर बोलीं महबूबा- कश्मीर बारूद के ढेर पर, आग से खेलना बंंद करो
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए और अनुच्छेद 370 खत्म करने के वादे पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीडीपी नेता मुफ्ती ने कहा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर को लेकर आग से खेलना बंद कर दे नहीं को नुकसान सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि पूरे देश को होगा।

बारूद के ढेर पर बैठा है कश्मीर
महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर पहले से ही बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। अगर 370 और 35ए के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि पूरा देश और उपमहाद्वीप ही जल उठेगा। ऐसे में मेरी भाजपा से अपील है कि वो आग से खेलना बंद कर दे नहीं तो नतीजे ठीक नहीं होंगे।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

भाजपा ने घोषणा पत्र में किया है ये वादा
भारतीय जनता पार्टी के सोमवार को जारी किए घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की बात कही है। घोषणा पत्र में धारा 35A को जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया है। साथ ही अनुच्छेद 370 को भी खत्म करने का वादा करते हुए पार्टी ने कहा है कि हम इसको लेकर अपने पुराने दृष्टिकोण पर कायम हैं।

फारूक अब्दुल्ला बोले- आर्टिकल 370 खत्म करके तो दिखाएं
भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर से 370 और 35-ए हटाने के वादे पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला ने भी नाराजगी जताई है।अब्दुल्ला ने कहा, वो 370 को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यह काम करने दो, इससे ही हमारी आजादी का रास्ता बनेगा। मुनव्वराबाद में अब्दुल्ला ने कहा, ये लोग धारा 370 को क्या मिटाना चाहते हैं। समझते हैं बाहर से लाएंगे, बसाएंगे, हमारा नंबर कम कर देंगे। हम क्या सोते रहेंगे? हम इसका मुकाबला करेंगे, 370 को कैसे खत्म करोगे? अल्लाह की कसम कहता हूं, अल्लाह को यही मंजूर होगा, हम इनसे आजाद हो जाएं। करें हम भी देखते हैं। देखता हूं फिर कौन इनका झंडा खड़ा करने के लिए तैयार होगा। वो चीजें मत कर तो जिससे तुम हमारे दिलों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हो।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications