गुजरात के सुरेंद्र नगर में मंच पर चढ़कर शख्स ने मारा हार्दिक पटेल को थप्पड़

नई दिल्ली। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने की घटना के अगले ही दिन गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को एक शख्स ने रैली के दौरान थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि गुजरात के सुरेंद्रनगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। तभी एक शख्स अचानक मंच पर आया और हार्दिक पटेल को चाटा जड़ दिया। इसके तुरंत बाद मंच पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई की।

शख्स ने स्टेज पर आकर हार्दिक पटेल को चाटा मारा

शख्स ने स्टेज पर आकर हार्दिक पटेल को चाटा मारा

सुरेंद्र नगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल एक सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक एक शख्स ने स्टेज पर आकर हार्दिक पटेल को चाटा मार दिया। इतना ही नहीं, ये शख्स हार्दिक से हाथापाई भी करने लगा। इस घटना के तुरंत बाद मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चाटा मारने वाले शख्स को पकड़ लिया और जमकर धुनाई दी। गुस्से में आगबबूला कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को बुरी तरह पीटा।

ये भी पढ़ें: गुजरात लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

गुस्साए लोगों ने इस शख्स के कपड़े तक फाड़े, बुरी तरह की पिटाई

गुस्साए लोगों ने इस शख्स के कपड़े तक फाड़े, बुरी तरह की पिटाई

हार्दिक पर हमले से गुस्साए लोगों ने इस शख्स के कपड़े तक फाड़ दिए और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। हार्दिक पटेल कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील कर रहे थे लेकिन उन लोगों ने गुस्से में शख्स को बुरी तरह पीटा।

हार्दिक पटेल ने कहा, बीजेपी ने कराया हमला

हार्दिक पटेल ने कहा, बीजेपी ने कराया हमला

बता दें कि हार्दिक पटेल पिछले महीने ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी को हमले के लिए दोषी ठहराया। हार्दिक ने कहा, 'बीजेपी मुझपर हमले करवा रही है। वह चाहती है कि मुझे मार दिया जाए। इन हमलों पर हम चुप नहीं रहेंगे।' गुरुवार को इसी प्रकार बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव के ऊपर कानपुर के एक शख्स ने जूता फेंक दिया था। जीवीएल नरसिम्हा राव उस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने जूता फेंकने वाले आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की जमकर पिटाई भी की गई। आरोपी की पहचान शक्ति भार्गव के तौर पर हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+