Lok sabha Elections 2019: जानिए महाराष्ट्र की सीटों पर कब होगा मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने आज ऐलान कर दिया है। यहां कुल चार चरण में चुनाव होगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा, इसके लिए कुल 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार एक लाख अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। साथ ही सभी पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

poll

महाराष्ट्र में पहले चरण में 11 अप्रैल को 7 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 10 सीटों पर चुनाव होगा। तीसरे चरण में कुल 14 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं चौथे चरण में 29 अप्रैल को 17 सीटों पर मतदान होगा।

11 अप्रैल
भंडारा गोंदिया, यवतमाल वाशिम, वर्धा, रामटेक, नागपुर, गडचिरोली, चनद्रपुर

18 अप्रैल
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, बीड, बुलढ़ाणा, हिंगोली, लातूर, नांदेड़, शोलापुर

23 अप्रैल
औरंगाबाद, बारामती, अहमदनगर, हाथकणंगले, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, माधा, पुणे, रायगढ़, रावेर, सतारा, सांगली,

29 अप्रैल
भिवंडी, धुले, दिन्डोरी, कल्याण, मावल, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई दक्षिण, नन्दुदरबार, नासिक, पालघर, शिरडी, ठाणे

बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए एक एप बनाया गया है, जहां आप चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ 100 मिनट के भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे कि पोलिंग बूथ पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। यही नहीं सभी मतदाताओं को अपने सोशल मीडिया की भी जानकारी देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+