लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में 4 चरणों में वोटिंग,जानिए किस सीट पर कब पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान रविवार को निर्वाचन आयोग ने कर दिया। इस बार चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक सात चरणों में होंगे, जबकि 23 मई को मतगणना होगी। महाराष्‍ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और प्रक्रिया पूरी होने तक अब सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व नियुक्ति पर पूरी तरह रोक रहेगी।

lok sabha elections 2019 maharashtra date schedule for voting result

48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में पहले चरण में 11 अप्रैल को 7 सीट मतदान होगा, दूसरा चरण में 18 अप्रैल को 10 सीट पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 सीट पर और चौथे चरण में 29 अप्रैल को 17 सीट पर मतदान होगा।

पहले चरण में
भन्‍डारा गोंदिया, चन्द्रपुर, गड़चिरोली-चिमुर, नागपुर, रामटेक, वर्धा, यवतमाल-वाशिम

दूसरे चरण में
अकोला, अमरावती, बुलढाणा, हिंगोली, लातूर, नांदेड़, उस्मानाबाद, शोलापुर, बीड, परभणी

तीसरा चरण में

अहमदनगर,औरंगाबाद, बारामती, हातकणंगले, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, माधा, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरि-सिंधुदुर्ग, रावेर, सांगली, सतारा

चौथे चरण में
भिवंडी, धुले, दिन्‍डोरी, कल्‍याण, मावल, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई-उत्तर, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-पश्‍चिम, मुंबई - दक्षिण, नन्दुरबार, नासिक, पालघर, शिरडी, शिरूर, ठाणे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+