Lok sabha Elections 2019: जानिए कर्नाटक में कब होगा मतदान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि लोकसभा की सभी सीटों पर कुल 7 चरण में मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को को की जाएगी। बता दें कि पिछली बार 5 मार्च को चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने 10 मार्च को चुनाव की तारीख का ऐलान किया है। गौर करने वाली बात है कि पिछली बार की तुलना में इस बार चुनाव आयोग ने एक लाख अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाएं हैं जिससे कि मतदाताओं को किसी भी तरह की समस्या ना हो।

poll

कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान दूसरे चरण के दौरान यानि 18 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा कई राज्यों के चुनाव भी दूसरे चरण में होंगे। वहीं कर्नाट की बाकी की 14 सटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बाकी की सीटों पर मतदान होगा। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस-जेडीएस के बीच आमने-सामने की लड़ाई है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए एक एप बनाया गया है, जहां आप चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ 100 मिनट क भीतर आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे कि पोलिंग बूथ पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। यही नहीं सभी मतदाताओं को अपने सोशल मीडिया की भी जानकारी देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+